सीमांचल के वरिष्ठ भाजपा नेता सिकंदर सिंह भरत भूषण तिवारी मुठभेड़कांड की न्यायिक जांच संबंधी निर्णय को लेकर सीएम सम्राट चौधरी की सराहना की

पटना,22 जून। भारतीय जनता पार्टी के सीमांचल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सिकन्दर सिंह ने भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में भरत भूषण तिवारी मुठभेड़कांड की न्यायिक जांच संबंधी निर्णय को लेकर सीएम सम्राट चौधरी की सराहना की है।उन्होंने कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज द्वारा मुठभेड़ की स्वतंत्र एवं निष्धक्ष जांच होगी।आयोग की शीघ्र गगठन के साथ निर्धारित समय सीमा में जांच भी होगी और रिपोर्ट पर कार्रवाई भी।पूर्व विधाक ने कहा कि आत्म समर्पण के बाद पुलिस द्वारा मुठभेड़ का तथ्योद्घाटन से हर कोई हैरान है। पुलिसकर्मियों निलंबन  की कार्रवाई भी हुई परंतु विवाद नहीं थमा।सियासत होनै लगी।
ऐसे में सीएम ने न्यायिक जांच का निर्णय लेकर विपक्ष को मुद्दा विहीन कर दिया है।सामान्य व्यक्ति हो या पुलिसकर्मी,किसी को भी कानून हा मे लेने की छूट नहीं दी जा सकती। अपराध की रोकथाम के पुलिस की कठोर कार्रवाई समय की मांग है ,पर निहत्थे के साथ मुठभेड़ की छूट नहीं दी जा सकती। उन्होंने दिवंगत भरत भूषण तिवारी के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई है।

Top