कैविनेट विस्तार के पहले हुई बैठक में लगी 20 एजेंडे पर मुहर


पटना,06 मई। सम्राट चौधरी कैबिनेट का कल पहला विस्तार के पहले आज यहां कैबनेट की तीसरी बैठक हुई। बैठक में 20 एजेंडों पर मुहर लगी। ऐतिहासिक गांधी मैदान में बने विशाल पंडाल में 12.10 बजे से आयोजित होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह, भाजपाध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई अन्य नेता शरीक होंगै। लोकभवन(राजभवन) से बाहर पहली बार भव्य तरीके से मंत्रिमंडल विस्तार का समारोह आयोजित होगा। बिहार में भाजपा की अगुवाई में बनी सरकार के नये मंत्रियों में जदयू अध्यक्ष पूर्व सीएम नीतीश के बेटे निशांत और रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाये जाने के आसार हैं। नीतीश मंत्रिमंडल के प्राय:सभी मंत्रियों के अलावा कई नये चेहरे को जगह मिलनी तय है। 
इधर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की तीसरी बैठक में कुल 20 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट कक्ष में हुई आधे घंटे चली बैठक में
 पटना एयरपोर्ट के विस्तार के लिए बियाडा की 1.85 एकड भूमि निशुल्क देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। वही मां सीता की जन्म भूमि सीतामढ़ी में निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का नाम मां सीता के नाम पर किया गया है। इस इसका नाम मां सीता चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, सीतामढ़ी करने की स्वीकृति कैबिनेट में प्रदान की गई है। अरवल और शेखपुरा में केन्द्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को एक रुपये के टोकन मूल्य पर 30 वर्षों के लिए लीज नवीकरण विकल्प के साथ बंदोबस्त किये जाने की स्वीकृति दी गयी है। 
 

Top