सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार समारोह का 7 मई को गांधी मैदान में  आयोजन की भव्य तैयारी
पटना,05 णई। सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल की कल यहां तीसरी बैठक होगी।7 मई बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार समारोह का  गांधी मैदान में आयोजन की भव्य तैयारी हो रही है।
भाजपा की तैयारियां तेज,प्रदेश कार्यालय में हुई अहम बैठक,प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तैयारियों को लेकर की विस्तृत चर्चा*
‎*मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई को, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,गृह मंत्री अमित शाह, जदयू अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे शामिल: संजय सरावगी*
‎*पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होगा मंत्री शपथ ग्रहण समारोह, एनडीए घटक दलों के प्रमुख भी होंगे शामिल: संजय सरावगी*
‎पटना, 5 मई। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार सात मई को होने वाला है। इसको लेकर शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जिसको लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शामिल होंगे। 
‎पिछली सरकार में बीजेपी के दो उप मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री थे, जबकि जेडीयू के खाते में मुख्यमंत्री सहित 9 मंत्री थे। इसके अलावा लोजपा (रामविलास) के दो और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के एक-एक मंत्री शामिल थे।
‎इस बीच, बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज 7 मई को प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम तथा पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री के पहली बार बिहार आगमन की तैयारियों को लेकर आज प्रदेश कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। 
‎इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने चर्चा के दौरान कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
‎बैठक में संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया एवं पूर्व मंत्री सह विधायक नीतीश मिश्रा भी शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 
‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि इस शपथ ग्रहण समारोह में लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा सहित बिहार के अन्य केंद्रीय मंत्री और एनडीए के नेता पहुंचेंगे।
‎उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक गांधी मैदान में इस समारोह को लेकर तैयारियां चल रही हैं। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जहां राज्यपाल मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 
‎बिहार में सीएम सहित 36 सदस्यीय मंत्रिमंडल बन सकता है।फिलहाल सीएम सम्राट चौधरी और दो डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी एवं विजेन्‍द्र प्रसाद यादव समेत तीस सदस्यीय मंत्रिमंडल है।तय फार्मूला के तहत भाजपा-जदयू के 15-26,लोजपा के 2 और हम व रालोमो के एक-एक मंत्री होंके।विस्तार में दो-ती पद खाली रखे जा सकते हैं।नीतीश मंत्रिमंडल के अधिसंख्य मंत्रियों को सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में जगह मिलने के आसार हैं। भिजपा से मंगल पांडेय, विजय कुमार सिन्हा,रामकृपाल यादव,श्रेयसी सिंह ,संजय सिंह टाइगर, प्रमोद चंद्रवंशी सहित नीतीश मिश्र,दिलीप जायसवाल क-दो को छोड़कर अन्य सभी को मंत्री बनना तय है।उसी तरह जदयू से श्रवण कुमार, सुनील कुमार, अशोक चौधरी,लेशी सिह,सहित सभी पुराने चेहरा को जगह दिये जाने के साथ चार-पांच नये चेहरा को भी जगह मिलेगी।सहयोगी दलों के समी पुराने चेहरे को फिर मंत्री बनाये जाने के आसिर के बीच दीपक प्रकाश को लेकर ज्या सवालउठ रहे हें।
‎इस बैठक में बिहार सरकार के कई पूर्व मंत्री, विधायक, विधान परिषद सदस्य, प्रदेश के पदाधिकारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, जिला प्रभारी भी उपस्थित रहे।

Top