सीमांचल के बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बिधायक सिकंदर सिंह नेग्रामीण आबादी से प्रति परिवार मासिक 100 रुपये होल्डिंग टैक्स वसूली के विचार या प्रस्ताव का किया कड़ा विरोध
पटना.12 जुलांई।. बिहार में सीमांचल के बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बिधायक सिकंदर सिंह ने ग्राम पंचायतों को आर्धिक रूप से सबल बनाने के लिंए ग्रामीण आबादी से प्रति परिवार मासिक 100 रुपये होल्डिंग टैक्स वसूली के विचार या प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। उव्होंने कहा कि यह सत्तारुढ़ एनडींए के लिंए आत्मंघाती कदम साबित होगा। इसको लेकर जनाक्रोश अवश्यंभावी है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अयेक्षा की है कि समय रहते केन्द्रीय वित्त आयोग की ग्रामीण परिवारों से होल्डिंग टैक्स वसूली की सिफारिश को अमान्य करने की घोषणा कर राहत दें।
श्री सिंह ने कहा कि शहरों में लौगों को बुनियादी जरुरतों यथा स्ट्रीट लाईट. गली-नालों की नियमित सफाई. पेयजलापूर्ति आदि की सुविधायें सुलभ कराने के एवज में होल्डिंग टैक्स लिया जाता हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि 16 वें वित्त आयोग ने किसकी सलाह पर शहरों की तरह ग्रमीण क्षेत्रों में भी होल्डिंग टैक्स वसूली की जनविरोधी सिफारिश की है। इसके दुष्प्रभाव और व्यवहारिक पक्ष का ध्यान नहीं रखा गया।
उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ पंचायतीराज मंत्री को पत्र लिखेंगे।
बीजेपी के पूर्व बिधायक सिकंदर सिंह ने कहा कि इसी वर्ष पंचायत निकायों के चुनाव को जोरशोर तैयारी हो रही है।पहली बार ईवींएम से आरक्षण में फेरबदल के साथ चुनाव होंगे।अरबों रुपये खर्च होंगे। उधर 45 हजार से अधिक राजस्व गांवों के लोगों पर टैक्स का नया बोझ दिया जायेगा।
16वें केंद्रीय वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत, गांवों में शहरों की तर्ज पर होल्डिंग टैक्स और अन्य स्थानीय कर (वाटर टैक्स, सफाई शुल्क, आदि) लगाने का प्रस्ताव है। इसके माध्यम से पंचायतों को खुद अपने राजस्व का साधन (Own Source Revenue) विकसित करना होगा।

Top