बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के चुनाव में सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित
पटना,11 जून।:  बिहार विधान परिषद की नौ सीटों के द्विवार्षिक और एक सीट के लिए हुए उपचुनाव में सभी 10 उम्मीदवार गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।  निर्विरोध निर्वाचित हुए 10 उम्मीदवारों में  पूर्व  सीएम एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार  के बेटे निशांत भी शामिल हैं । वे किसी सदन के सदस्य रहे विना मंत्री बने हैं। सर्टिफिकेट लेते ही किया ऐलान- तीन चीज से समझौता नहीं
जदयू) से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद भाजपा से पवन सिंह, संजय मयूक, अनिल कुमार ठाकुर और शीला प्रजापति, चिराग की पार्टी से अशरफ अंसारी और राजद से सुनील कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं।यह चुनाव 18 जून को तय था।किंतु सीट के बराबर उम्मीदवार होने से नामांकन पत्र वापस होने के अंतिम दिन सभी 10 निर्विरोध चुन लिए गये।

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा से रिक्त सीट के लिए जदयू उम्मीदवार ललन मंडल निर्विरोध निर्वाचित हुए।
सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को विधानसभा परिसर में निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा गया। 
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे स्वास्थ्य मंत्री  निशांत भी  निर्वाचित हुए। फिलहाल वह किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। निर्वाचन प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि वे अपने राजनीतिक जीवन में तीन चीजों अपराध  भ्रष्टाचार , और सांप्रदायिकता  से कभी समझौता नहीं करेंगे।
[बिहार विधान परिषद की नौ सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने वाले उम्मीदवारों में शामिल हैं: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद। वहीं  भाजपा से संजय मयूक, भोजपुरी स्टार पवन सिंह, अनिल कुमार ठाकुर और शीला प्रजापति, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से अशरफ अंसारी और  राजद से सुनील कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। 
संजय मयूख तीसरी बार और सुनील कुमार सिंह दूसरी बार परिषद में आये है। शेस सभी नौ नये चेहरे हैं सबों का कार्यकाल 29 जून से शुरु होगा। उसी  दिन शपथ भी होगा। 
75 सदस्यीय परिषद में समीर कुमार सिं का कार्याल समाप्त होने के साथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का कोई प्रतिनिथि नहीं रहेगा।इसी वर्ष षरिषद में शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की 4-4 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होगा।


Top