राजधानी पटना के अगम कुआं स्थित माता शीतला मंदिर में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर हवन-पूजन का आयोजन किया गया।
बिहार की राजनीति इन दिनों पूरी तरह गरमाई हुई है। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ है, लेकिन इस बीच सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। संभावनाओं के बीच उनके समर्थकों ने अब धार्मिक आस्था का सहारा लेना शुरू कर दिया है। 

राजधानी पटना के अगम कुआं स्थित माता शीतला मंदिर में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर हवन-पूजन का आयोजन किया गया। समर्थकों का कहना है कि मां शीतला का आशीर्वाद मिलने से सम्राट चौधरी निश्चित रूप से बिहार की कमान संभालेंगे और राज्य के विकास को नई गति देंगे।

हालांकि, अभी तक भाजपा या एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों के हवाले से यह चर्चा तेज है कि जल्द ही बड़ा फैसला सामने आ सकता है। राजनीतिक गलियारों में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो शपथ ग्रहण समारोह भव्य हो सकता है, जिसमें देश के कई बड़े नेता शामिल होंगे। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। अब सबकी नजरें एनडीए के अंतिम फैसले पर टिकी हैं, जो बिहार की राजनीति की दिशा तय करेगा।

Top