बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड  ने 30 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा

पटना, 30 सितम्बर । बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड  ने 30 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में सौंपा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड  के प्रबंध निदेशक श्री सुब्रत कुमार सेन उपस्थित थे।

Top