नवादा।
"समृद्ध नवादा, सुरक्षित नवादा" के संकल्प को साकार करने की दिशा में डीआरडीए सभागार, समाहरणालय नवादा में जिला प्रशासन एवं व्यापारियों के बीच एक अत्यंत सराहनीय एवं सकारात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नवादा के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान जी, पुलिस उपाधीक्षक सुश्री निशु मल्लिक जी, सदर एसडीपीओ श्री हुलास कुमार जी, ट्रैफिक डीएसपी श्री अभिषेक कुमार जी सहित जिले के सभी प्रमुख व्यापारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, व्यवसायिक वातावरण को और बेहतर बनाने तथा प्रशासन एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस दौरान बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रवि गुप्ता ने बताया कि ज़िले के प्रमुख व्यापारियों के साथ सकारात्मक संवाद से यह विश्वास और मजबूत हुआ कि प्रशासन एवं व्यापारियों के संयुक्त प्रयासों से नवादा को और अधिक समृद्ध, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।
"समृद्ध नवादा, सुरक्षित नवादा" के लक्ष्य को लेकर सभी ने मिलकर सहयोग, समन्वय एवं जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
वही इस बैठक मे आर. पी साहू जी, अम्बिका प्रसाद जी, वज़ीर प्रसाद , मुरारी शाहू (प्रोफेसर) , धिरेन्दर कुमार (CA), किशोरी लाल नायक , सतेंदर यादव, बिनोद कुमार साव, प्रेम कुमार , पवन कुमार गुप्ता, सतीश साहू एवं नवादा नगर के प्रमुख व्यापारीघन मौजूद थे! 

--------------------------------------

बैठक हेतु एजेंडा (व्यापारियों की समस्याएँ एवं सुझाव)

* नवादा नगर की ट्रैफिक व्यवस्था-

3 नंबर स्टैंड से लेकर इंदिरा गांधी चौक होते हुए प्रजातंत्र चौक तक यातायात व्यवस्था अत्यंत खराब है।
इस मार्ग पर नियमित ट्रैफिक नियंत्रण, अतिक्रमण हटाने एवं यातायात पुलिस की प्रभावी तैनाती की आवश्यकता है।

 * नवादा नई स्टेशन (छाई रोड) पर पुलिस पिकेट की स्थापना

 नवादा नई स्टेशन जाने वाली छाई रोड पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु एक स्थायी पुलिस पिकेट की स्थापना अति आवश्यक है।
इससे अपराध नियंत्रण एवं आम नागरिकों तथा व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

* माल गोदाम रोड स्थित ट्रांसफार्मर की समस्या - 

माल गोदाम रोड पर, श्री अम्बिका प्रसाद जी के मकान के समीप सड़क पर स्थापित ट्रांसफार्मर के कारण आम लोगों एवं वाहन चालकों को हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है और साथ ही करंट भी लगने की संभावना रहती है ! 
जनहित में उक्त ट्रांसफार्मर को सुरक्षित एवं उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की आवश्यकता है।

* गोला रोड में नो-एंट्री समय में आंशिक रियायत-
गोला रोड क्षेत्र में लागू नो-एंट्री के समय में व्यापारिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कुछ व्यावहारिक रियायत देने की आवश्यकता है।
इससे व्यापारियों को माल ढुलाई एवं व्यवसाय संचालन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

* व्यापारियों की सुरक्षा- 
जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
नवादा जिले के प्रमुख बाजारों एवं नवादा नगर में नियमित पुलिस गश्ती, सीसीटीवी निगरानी एवं त्वरित पुलिस सहायता व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।

* समृद्ध नवादा, सुरक्षित नवादा"
पुलिस प्रशासन एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय, आपसी विश्वास और सकारात्मक संवाद स्थापित करना, ताकि व्यापारिक गतिविधियाँ सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित हो सकें, साथ ही, एक स्वच्छ, सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) एवं व्यवस्थित नवादा के निर्माण हेतु सभी संबंधित पक्षों के बीच सहयोग और सहभागिता को बढ़ावा देना।
पुलिस, प्रशासन एवं व्यापारियों के संयुक्त सहयोग से समृद्ध, सुरक्षित, स्वच्छ एवं विकसित नवादा का निर्माण।

Top