राजनीतिक सक्रियता के लिए निशांत 3-4 मई को बगहा और 7 को वैशाली की होगी  सद्भाव यात्रा

पटना,28 अप्रैल। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 3 मई से सद्भाव यात्रा पर निकलेंगे। पश्चिम चंपारण से इसकी शुरुआत होगी।
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मंगलवार को यहां इसकी जानकारी दी है। उमेश कुशवाहा उन्होंने कहा कि भाई निशांत में नीतीश कुमार के सारे गुण हैं। बिहार की 14 करोड़ जनता उम्मीद की नजरों से निशांत को देख रही है।
नीतीश कुमार ने चुनाव के समय जिस वैन का इस्तेमाल किया था, उसी वैन को निशांत की यात्रा के लिए तैयार किया गया है।

Top