589 राजस्व अधिकारी कार्यरत, बीपीएससी 69वीं बैच के सभी अधिकारी लौटे काम पर

पटना : राज्य में राजस्व सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के 589 अधिकारी वर्तमान में कार्यरत हैं और बीपीएससी की 69वीं बैच के सभी राजस्व अधिकारी भी अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कार्य पर लौट आए हैं। 9 मार्च के बाद से अब तक दाखिल–खारिज के 27,448 मामलों का निष्पादन किया गया है। इसके अलावा परिमार्जन से संबंधित 99,734 मामलों का निपटारा किया गया है, जबकि ई-मापी के 17,354 मामलों का भी निष्पादन किया गया है।
आम नागरिकों से जुड़े राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए सभी अंचल कार्यालयों में कार्य निरंतर जारी है और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाई जा रही है।

Top