विधानमंडल सत्र के दौरान स्नातक एवं शिक्षक विधान पार्षदों क घेराव किया जायेगा

 पटना , 14 जुलाई- बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के आह्वान पर 222 अनुदानित संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के 25 हजार शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने आज 14 जुलाई मंगलवार को राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों मुख्यालयों के समक्ष लंबित मांगों की पूर्ति हेतु धरना प्रदर्शन किया ।
                      बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब )मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम ने बताया कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा में विवि अध्यक्ष डॉ शंभुनाथ सिंह एवं राज्य सचिव डॉ रविन्द्र कुमार, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना में राज्याध्यक्ष डॉ शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा एवं विवि महासचिव डॉ रविकांत सिंह, मगध विश्वविद्यालय बोधगया में विवि अध्यक्ष डॉ विजय कुमार मिठू एवं संरक्षक प्रो नवल किशोर प्रसाद सिंह, बी आर अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में संयोजक डॉ धर्मेन्द्र कुमार चौधरी,जे पी विश्वविद्यालय, छपरा, में डॉ पाठक अरुण कुमार , ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में प्रो नसीम रेजा खान,तीलका मांझी विश्वविद्यालय भागलपुर, में डॉ प्रदीप कुमार मिश्रा,मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर अध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह,बी एन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में संयोजक अरविंद कुमार राय पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया में संयोजक डॉ गोपाल कृष्ण यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन के माध्यम से विश्वविद्यालय एवं राज्य स्तरीय मांगों का ज्ञापन कुलपति को भेजा गया और अनुरोध किया गया कि विश्वविद्यालय स्तरीय मांगों की शीघ्र पूर्ति किया जाये तथा राज्य स्तरीय मांगों को कुलाधिपति को अग्रसारित किया जाये।
               मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम ने आगे बताया कि पटना उच्च न्यायालय का न्यायादेश एवं बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति के अनुशंसा के आलोक में संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को नियमित वेतन पेंशन भुगतान करने, शैक्षणिक सत्र 2015-18 से 2022-25 कुल आठ वर्षों का परीक्षा परिणाम आधारित अनुदान राशि बढ़े मंहगाई दर से अधिसीमा बंधेज समाप्त कर कर्मियों के बैंक खाते में एकमुश्त भुगतान करने , बिहार सरकार, शिक्षा विभाग का पत्रांक -14/वि.को./ लिगल/03/18-03 दिनांक 2/01/2019 के अनुपालनार्थ संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा सभी कोटि के महिलाओं से शूल्क लेने की पूर्व की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए अन्य योजनाओं की भांति लाभार्थी के बैंक खातों में राशि भेजने की व्यवस्था करने आदि 9 सूत्री मांगों को लेकर विधानमंडल सत्र के दौरान 20 जुलाई से 24 जुलाई तक स्नातक एवं शिक्षक विधान पार्षदों को उनके सरकारी आवास पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से घेराव किया जायेगा।





Top