नवादा में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की हुई  बैठक
 नवादा। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, नवादा की एक बैठक फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल, नवादा, में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रो. बिजय कुमार ने की।
इस बैठक में महासचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सबसे पहले अपने संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। इसकी धार तेज करने के लिए ब्लॉक- ब्लॉक घूम करके सभी प्राइवेट स्कूलों को जगाना है। इसके बाद जिला शिक्षा कार्यालय को आईना भी दिखाना है।
सचिव श्री सर्वेश कुमार ने कहा कि एकता में ही बल है, हमारी चट्टानी एकता जिला शिक्षा कार्यालय को सही दिशा में कार्य करने को मजबूर कर देगा।
सचिव श्री मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि आवश्यकता है सभी सोए हुए स्कूलों को जगाने की जिला शिक्षा कार्यालय लेनदेन का अड्डा बन गया है। इसी क्रम में प्राइवेट स्कूलों का आया हुआ RTE का पैसा बिना भुगतान किये लौटा दिया गया।
उपाध्यक्ष श्रीवास ने कहा की प्राइवेट स्कूलों को कई पोर्टलों पर काम देकर का पागल बना दिया गया है। प्राइवेट स्कूल बच्चों को ईमानदारी से पढ़ने में लगा रहता है। इन कार्यों से स्कूलों में विघ्न पैदा होता है ।ऐसे करने पर प्राइवेट स्कूलों को सरकारी स्कूल बनाने की चेष्टा है। अगर ऐसा हुआ तो बच्चे कहां जाकर पढ़ेंगे? जिला अध्यक्ष प्रो. बिजय कुमार ने कहा कि किसी भी हालात में आरटीई के पिछले 9 सालों का बकाया प्रतिपूर्ति राशि लेकर रहेंगे। इसके लिए नवादा जिला शिक्षा पदाधिकारी से लेकर विषय वस्तु के जानकारी प्रधानमंत्री तक लिखित आवेदन के रूप में दे दी गई है। सरकार कई पोर्टलों के द्वारा प्राइवेट स्कूलों को तंग करना शुरू कर दिया है। यह लोग केवल कार्य का खाना पूर्ति कराना चाहते हैं ।सरकार को चाहिए कि प्राइवेट स्कूल को केवल पढ़ाने के लिए छोड़ दे। आरटीई के प्रतिपूर्ति राशि के बकाया हो जाने के चलते सभी छोटे-छोटे प्राइवेट स्कूल बंद हो रहे हैं। गरीब के बच्चे हमेशा छोटे प्राइवेट स्कूलों में ही पढ़ते हैं ।यदि सरकार को गरीब बच्चों से ममता, रिश्ता, नाता है तो जल्दी से जल्दी आरटीई की प्रतिपूर्ति राशि का विगत 9 सालों का बकाया का भुगतान करें, अन्यथा अगले साल से आरटीई में गरीब बच्चों का नामांकन लेना प्राइवेट स्कूल छोड़ देगा। गरीब के बच्चे हमेशा छोटे स्कूलों में ही पढ़ते हैं। सरकार को इसका ख्याल रखना होगा और जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पर अंकुश लगाना होगा।
इस बैठक में शिव शंकर प्रसाद, शशि भूषण पांडे, वीरेंद्र कुमार,शमशेर आलम, अल्ताफ आलम, अभिषेक कुमार, महेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार,सतीश कुमार,बंटी कुमार आदि सैकड़ो लोग सम्मिलित थे।
Top