पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच निर्वाचित प्रतिनिधियों का 3 जून को होगा पटना में महाजुटान

पटना,29 मई। बिहार में नवम्वर-दिसम्बर तक पंचायत निकायों के चुनाव की प्रशासनिक तैयारी के बीच कतिपय मांगों को लेकर पंचायत राज संस्थाओं से जुड़े विभिन्न संगठनों की ओर से 3 जून को राजधानी पटना में पंचायत निकायों और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का महाजुटान होगा। 
कार्यक्रम का आयोजन आरक्षण, परिसीमन तथा पंचायत प्रतिनिधियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर किया जा रहा है। बिहार मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि यह महाजुटान सुबह 10:30 बजे से दारोगा प्रसाद राय ट्रस्ट भवन में आयोजित होगा, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों के शामिल होंगे।
इस महाजुटान में जिला परिषद अध्यक्ष, मुखिया संघ के जिला एवं प्रखंड अध्यक्ष, प्रमुख संघ के प्रतिनिधि, पंच-सरपंच संघ के पदाधिकारी तथा सक्रिय मुखियागण सहित पंचायत स्तर से जुड़े कई प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है

Top