बिहार के मंत्रियों का विभाग बंटा,निशांत स्वास्थ्य और मिथिलेश बने शिक्शा मंत्री
 पटना,07 मई।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को 32 नये मंत्रियों की नियुक्ति के साथ शविभागों का बंटवारा कर दिया।  मुख्यमंत्री ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन, निगरानी और निर्वाचन जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं, जो राज्य की शासन व्यवस्था की धुरी माने जाते हैं।
निशांत कुमार  स्वास्थ्य मंत्री
मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे अधिक चर्चा  नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की रही, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा कोटे से पहली बार मंत्मिरी बने मिथिलेश तिवारी को शिक्षा  विभाग की जिम्मेदारी दी गई है,
वहीं, उप मुख्यमंत्री  विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग सौंपा गया है। उप मुख्यमंत्री  बिजेन्द्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य-कर विभाग मिला  है। पूर्व डिप्टी सीएम  विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग का नया  जिम्मा मिला है। 
सूची के अनुसार, श्रवण कुमार को  फिर से ग्रामीण विकास और सूचना एवं जन-संपर्क विभाग दिया गया है। डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सौंपा गया है।  लेशी सिंह को भवन निर्माण और राम कृपाल यादव को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी मिली है। नीतीश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास के साथ-साथ सूचना प्रावैधिकी विभाग का प्रभार दिया गया है।
सुश्री श्रेयशी सिंह को उद्योग और खेल विभाग का जिम्मा दिया गया है।  श्वेता गुप्ता को समाज कल्याण मंत्री बनाया गया है। संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा और विधि विभाग और अरुण शंकर प्रसाद को श्रम संसाधन तथा युवा एवं कौशल विकास विभाग मिला  है।  

Top