सीएम सम्राट का तेजस्वी के हमले पर मुंहतोड जबाव

 
 महिला आरक्षण को लेकर विस ने पारित किया विपक्ष की निंदा का प्रस्ताव 
पटना,24 अप्रैल। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जबाव देते हुए विपक्ष को मुंहतोड जबाव दियि। अपने संबोधन में सीएम ने नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया. साथ ही बिहार की जनता को क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं करने का भी भरोसा दिला। 
उन्होंने बड़े जोर देकर कहा-मुख्यमंत्री की कुर्सी किसी की बपौती नहीं।
विश्वास मत के प्रस्ताव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, 
"भाजपा ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया दो-दो बार डिप्टी सीएम बनाया और अब मुख्यमंत्री बनाया। मैं पार्टी का आभारी हूं."- 
मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव से कहा कि आप गलतफहमी में रहिए, मीडिया में खबर चलती रहेगी लेकिन कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं है। पार्टी में हम लोग सब एक हैं। एफिडेविट को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि 1999 में पहली बार में मंत्री बना था। उन्होंने कहा कि माधव आनंद ने कहा कि मैं सबसे युवा मुख्यमंत्री हूं। लालू यादव भी सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन मैं लूटने के लिए मुख्यमंत्री नहीं बना हूं। बिहार को समृद्ध बनाने के लिए मुख्यमंत्री बना हूं।
सम्राट चौधरी ने अपनी उम्र को लेकर हो रहे विवाद पर कहा कि अगर वो नाबालिग होते तो पुलिस उनको जेल नहीं, बाल सुधार गृह भेजती।
 महिला आरक्षण पर सम्राट चौधरी ने कहा कि विधानसभा में हमारी 29 बहनें चुनाव जीत कर आई हैं, यदि महिला आरक्षण लागू हो जाएगा तो 122 महिलाएं जीत कर आएंगी। यदि महिलाओं के साथ कोई भी घटना होगी तो हमारी पुलिस उसे पाताल से भी खोज निकालेगी।
बिहार में भूमि और राजस्व पर सम्राट चौधरी ने कहा कि भूमि विवाद को समाप्त करने के लिए दिलीप जायसवाल, विजय सिन्हा और संजय सरावगी ने कई कदम उठाए हैं और मैं भरोसा दिलाता हूं कि मैं थाना, अंचल और ब्लॉक स्तर पर खुद निगरानी रखूंगा। 
 सम्राट चौधरी ने कहा कि विधायकों के तरफ से शिकायत मिल रही थी कि इंश्योरेंस कंपनी के तरफ से एक्सीडेंट में राशि मिलना मुश्किल होता है। अब हम लोगों की सरकार ने तय किया है कि एक्सीडेंट होने पर इंश्योरेंस के चार लाख और सरकार की तरफ से भी 4 लाख की राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि राज्य के हर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। 11 टाउनशीप बनाया जा रहा है, जिनके नाम ऐतिहासिक और सांस्कृतिक तौर पर किए गए हैं। सभी जिले में एयरपोर्ट बनाया जाएगा और जहां एयरपोर्ट नहीं बनेगा वहां हेलीपॉड बनाया जाएगा।

विधानसभा ने डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी द्रारा पेश महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष की निंदा का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया।हाल में लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित नारी वंदन संशोधन विधेयक का विपक्ष के एकजुट विरोध के कारण दो-तिहाई बहुमत नहीं होने के कारण पास नहीं होने की सत्तारूढ एनडीए ने निंदा प्रस्ताव पारित कर खीज निकाली।

Top