नीतीश कुमार ने बनाई जदयू की नई राष्ट्रीय टीम, संजय झा को बड़ी जिम्मेदारी, 12 महासचिव और 8 सचिव

पटना,22 अप्रैल। जदयू अध्यक्ष एवं सांसद नीतीश कुमार ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम बनाई है। इसमें संजय झा को एक बार फिर से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
नीतीश कुमार ने बेटे निशांत को जगह नहीं दी है। हालांकि उनकी राजनीतिक विरासत संभालने के लिए ही निशांत को राजनीति में सक्रिय किया जा रहा है। फिलहाल निशांत को न सरकार में जगह मिली और न संगठन में भी कोई दायित्व मिला है।3 मई से उन्होंने पार्टी का भविष्य और उम्मीद का प्रतीक बन पश्चिम चंपारण से जिला की यात्रा करने की ठानी है।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल (यूनाइटेड) ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। बुधवार को पार्टी संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए कई पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। नीतीश कुमार के अध्यक्ष वाली नई टीम में संजय झा को एक बार फिर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 
 गोपालगंज से सांसद आलोक कुमार सुमन को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से इस बार 12 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव और 8 नेताओं को सचिव बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में कई वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
 देखें पदाधिकारियों की पूरी लिस्ट
नीतीश कुमार – राष्ट्रीय अध्यक्ष
संजय कुमार झा (सांसद) – कार्यकारी अध्यक्ष
वशिष्ठ प्रसाद चंद्रवंशी (पूर्व सांसद) – उपाध्यक्ष
डॉ. आलोक कुमार सुमन (सांसद) – कोषाध्यक्ष
*महासचिव*
मनीष कुमार वर्मा
आफाक अहमद खान (सदस्य, बिहार विधान परिषद)
श्याम रजक
अशोक चौधरी
लेशी सिंह कुशवाहा (सदस्य, बिहार विधानसभा)
राम सेवक सिंह (सदस्य, बिहार विधानसभा)
कविता पासवान
कपिल हरेंद्र पटेल
राजीव सिंह मान
सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील
हरिवंश सिंह
मौलाना गुलाम रसूल बलियावी
*प्रवक्ता*
राजीव रंजन प्रसाद
*सचिव*
रविंद्र प्रसाद सिंह (सदस्य, बिहार विधान परिषद)
विद्या सागर निषाद
दयानंद राय
संजय कुमार
मोहम्मद निसार
रंजीत नाग
निवेदिता कुमारी (कटिहार)



Top