विनय कुमार शाही राष्ट्रीय सहकारी संघ, नई दिल्ली के निदेशक निर्वाचित

पटना। बिहार को-ऑपरेटिव फेडरेशन लि०, पटना के अध्यक्ष श्री विनय कुमार शाही , (NCUI) भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ, नई दिल्ली, जो देश के सभी सहकारी संस्थाओं की शीर्ष संस्था है, जिसके निदेशक मंडल के चुनाव में श्री शाही ने ओडिशा स्टेट को-ऑपरेटिव यूनियन की अध्यक्षा श्रीमती प्रबासिनी सारंगी को भारी मतों से पराजित कर अपने विजय की परचम लहराए। बिस्कोमान के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह भी निदेशक बने
वहीं NCCF नई दिल्ली -सह- बिस्कोमान के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह  को भी इस निर्वाचन में भारी मतों से विजय प्राप्त हुआ है। इस शीर्ष संस्था में बिहार राज्य से दो निदेशकों का निर्वाचन होना गर्व की बात है।

Top