विधानसभा में  नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव  ने विजयादशमी पर  राज्ववासियों को शुभकामना देने के साध बिहार की दशा-दुर्शा की तस्वीर दिखाई

पटना.20 अक्टूबर।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव ने विजयादशमी पर राज्ववासियों को शुभकामना देने के साध बिहार की दशा-दुर्शा की तस्वीर दिखाई और कहा कि प्रति व्यक्ति आय में बिहार देश का सबसे पिछड़ा राज्य बना हुआ है। अच्छे स्कूल, सड़क, अस्पताल इत्यादि जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी बिहार का एक बहुत बड़ा वर्ग वंचित है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार लगभग 04 करोड़ बिहारवासी हर साल काम के अभाव में पलायन करते हैं। भरपूर पोषण और संतुलित आहार की कमी से देश भर में हमारे बिहार की माताओं, बहन-बेटियों में खून की सबसे अधिक कमी है तथा सबसे अधिक बच्चे बौनेपन के शिकार हैं। पिछले कुछ दिनों में सड़कों पर बेटियों के साथ हो रही दरिंदगी और कानून व्यवस्था का जनाजा तो पूरे देश ने देखा।

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने आह्ववान किया कि इस दशहरा सब मिलकर यह संकल्प लें कि बिहार से बेरोज़गारी, अशिक्षा, गरीबी, पलायन, अपराध, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, बाढ़, सुखाड़ और कुशासन रूपी दशानन का दहन करेंगे तथा पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई एवं कार्रवाई वाली एक सुदृढ़ व्यवस्था की नींव रखेंगे। हर हाथ को काम मिले और हर घर फूले-फले। 

उन्होंने बिहार की देवतुल्य जनता के लिए मंगलकामनाओं सहित सभी देशवासियों को विजयादशमी एवं दशहरा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Top