औरंगाबाद जिला में वारुण प्रखंड के तेंदुआ गणपत राजकीय प्राथमिक विद्यालय. में छठ पूजा की धूम: बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

औरंगाबाद जिला में वारुण प्रखंड के तेंदुआ गणपत राजकीय प्राथमिक विद्यालय. 
 में छठ पूजा की धूम रही। बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा और कला से पूरे उत्सव के रंग में सरोबार कर दिया।
विद्यालय की प्रधान शिक्षिका लक्ष्मी मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित कर उनके माध्यम से त्योहारों को पारंपरिक व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संदेश दिया। इस सांस्कृतिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने मनमोहक गीतों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
लोगों ने बच्चों के हुनर की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं के प्रति जुड़ाव मजबूत होता है।


Top