नवादा में  लाल पैथलैब्स का शुभारंभ

नवादा। शहर के बुधौल बस स्टैंड के समीप डॉ. लाल पैथलैब्स का शुभारंभ किया गया। पैथलैब्स का उद्घाटन संचालक की माता सावित्री देवी और पिता ब्रह्मदेव महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। पैथलैब्स के संचालक गौतम कुमार ने बताया कि यहां मरीजों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को बेहतर जांच सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि पैथलैब्स में विभिन्न प्रकार की जांच की व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों को अपनी आवश्यकतानुसार जांच कराने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में बीमारियों की सही पहचान और बेहतर उपचार के लिए समय पर जांच कराना बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए लाल पैथलैब्स में जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए होम कलेक्शन की व्यवस्था भी की गई है। इस सुविधा के तहत मरीज घर बैठे ही जांच के लिए नमूना देने की सेवा प्राप्त कर सकेंगे। बुधौल बस स्टैंड के समीप पैथलैब्स शुरू होने से आसपास के लोगों को जांच कराने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को सहूलियत होगी। मौके पर डॉ सुमन सौरभ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Top