महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भाजपा ने 99 उम्मीदवारों का किया  एलान
नई दिल्ली। 288 सीट वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भाजपा ने 99 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। 
भाजपा ने इस चुनाव में 71 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है।  इतना ही नहीं भाजपा की तरफ से इस बार सूची में 13 महिला उम्मीदवारों का भी नाम है। भाजपा ने अनुसूचित जनजाति से 
 
 


महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों को अब करीब एक महीने का समय रह गया है। इस बीच 288 सीट वाली विधानसभा के लिए भाजपा ने 99 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। भाजपा ने इस चुनाव में 71 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है।

यानी पार्टी ने अपने पुराने निर्वाचित नेताओं पर भरोसा जताया है। इतना ही नहीं भाजपा की तरफ से इस बार सूची में 13 महिला उम्मीदवारों का भी नाम है। भाजपा ने अनुसूचित जनजाति से छह और अनुसूचित जाति से चार उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है। भाजपा के 99 उम्मीदवारों की पहली सूची में एक भी मुसलमान उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया है. हालांकि, अनुसूचित जाति के चार उम्मीदवार हैं और अनुसूचित जनजाति के छह उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. भाजपा ने पहली लिस्ट में अकेले मुंबई के 16 में से 14 विधायकों की टिकट बरकरार रखी हैं।
कितने नेताओं के टिकट कटे?
भाजपा ने इस बार सिर्फ तीन विधायकों के टिकट काटे हैं। जिन नेताओं के टिकट छीने गए हैं, उनमें पुणे के चिंचवड़ से विधायक अश्विनी जगताप, ठाणे जिले की कल्याण पूर्व सीट से विधायक गणपत गायकवाड़ और अहिल्यानगर जिले की श्रीगोंडा सीट से विधायक बबनराव पचपुटे शामिल हैं।
इनकी जगह किसे दिया गया टिकट?
भाजपा ने पुणे चिंचवड़ सीट से अश्विनी जगताप की जगह उनके पति के भाई शंकर जगताप को टिकट दिया गया है। इसके अलावा कल्याण पूर्व विधानसभा सीट से पूर्व विधायक गणपत गायकवाड़ की जगह उनकी पत्नी सुलभा गायकवाड़ को टिकट दिया गया है। वहीं, श्रीगोंडा सीट से बबनराव पचपुटे की जगह उनकी पत्नी प्रतिभा पचपुटे चुनाव लड़ेंगी।
बड़े नेताओं के बेटे-बेटी को भी टिकट
पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को नांदेड़ जिले की भोकर विधानसभा सीट से टिकट शामिल है। चव्हाण लोकसभा चुनाव से पहले इस साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वह फिलहाल भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन से उम्मीदवार बनाया गया है।
150 सीटों पर ठोंका दांव
सत्तारूढ महायुति के सीट बंटवारे की बात करें तो भाजपा ने महाराष्ट्र की 288 सीटों में से 150 सीटों पर अपना दावा ठोका है। वहीं बाकी बचीं 138 सीटें शिंदे और अजीत पवार की पार्टी के हिस्से में जाएंगी। इस चुनाव में महायुति का मुख्यमंत्री चेहरा एक बार फिर से एकनाथ शिंद हो सकते हैं। हालांकि महायुति ने अभी तक इस पर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है।
23 नवंबर, 2024 को आएंगे नतीजे
चुनाव आयोग (ईसी) ने 14 अक्टूबर, 2024 को घोषणा की थी कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी. 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के तहत सहयोगी के तौर पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) यूपीए की ओर से चुनाव लड़े थे. भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 161 सीटें (भाजपा 105, शिवसेना 56) जीतीं. जबकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन ने 98 सीटें (एनसीपी ने 54, कांग्रेस ने 44) हासिल कीं थी.

Top