समृद्दि यात्रा में  सम्राट चौधरी का ऐलान, बेगूसराय में बनेगा एयरपोर्ट, पटना-हल्दिया जलमार्ग को भी विकसित करने की तैयारी

•*बिहार के हर जिले में होगी उद्योग की स्थापना, अगले पांच साल में एक करोड़ नौकरी-रोजगार का लक्ष्य*

•*समृद्धि यात्रा में बेगूसराय-शेखपुरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

•*पिछले पांच वर्षों में 50 लाख से अधिक लोगों को नौकरी-रोजगार*

•*सड़क, बिजली और बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव का दावा*

•*बेगूसराय की जनता का लोकसभा और विधानसभा की सात में पांच सीटों पर जीत दिलाने के लिए धन्यवाद*

•*शेखपुरा की सभी सीटों पर एनडीए को विजयी बनाने के लिए जनता का आभार*

पटना,14 मार्च। बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बीरपुर, वाल्मिकीनगर की तरह जल्द ही बेगूसराय में एयरपोर्ट बनाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य को समृद्ध बनाने के लिए उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिहार के हर जिले में उद्योग की स्थापना की जाएगी। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय और शेखपुरा पहुंचेय़। बेगूसराय के बीआईएडीए परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह ने जिस बेगूसराय में उद्योग की नींव रखी थी, आज उसी बेगूसराय में औद्योगिक गतिविधियों को नई उंचाई मिल रही है। नरेंद्र मोदी और के नेतृत्व वाली सरकार ने यहां उर्वरक के क्षेत्र में करीब 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है।
बेगूसराय में प्लास्टिक चेयर सहित कई अन्य उद्योग भी चल रहे हैं सरकार राज्य के सभी जिलों में उद्योग स्थापित कर रही है ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें और पलायन पूरी तरह समाप्त हो। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में बिहार सरकार ने 50 लाख से अधिक लोगों को नौकरी और रोजगार देने का काम किया है। 
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव आया है। कभी पटना से बेगूसराय जाने में चार से पांच घंटे लगते थे, अब यह दूरी डेढ़ से दो घंटे में तय हो रही है। मुजफ्फरपुर भी एक से डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकता है। हल्दिया से रक्सौल एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है, जिसके बाद बेगूसराय से कोलकाता की दूरी भी पांच से छह घंटे में तय की जा सकेगी।
सम्राट चौधरी ने कहा कि हरिद्वार की तर्ज पर सिमरिया घाट का विकास किया गया है। सड़क, रेल के विस्तार के बाद बेगूसराय में एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में भी काम हो रहा है साथ ही पटना से हल्दिया जलमार्ग को भी और सुगम बनाने की योजना है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव था। गांवों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएं पर्याप्त नहीं थीं और राज्य में केवल छह हजार किलोमीटर सड़कें थीं। आज एनडीए सरकार के प्रयासों से राज्य में करीब 1 लाख 40 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया गया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस बिहार का बजट कभी छह हजार करोड़ रुपये था, वह आज बढ़कर लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये हो गया है। बिजली के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव हुआ है। पहले राज्य में केवल 17 लाख बिजली उपभोक्ता थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 2 करोड़ 16 लाख हो गई है। आज राज्य में 22 से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है और 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है, जिसके कारण लगभग 88 प्रतिशत उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य आ रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के माध्यम से करीब दो करोड़ महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ता रहेगा।
वहीं शेखपुरा मे श्री चौधरी ने कहां- आज जब में श्रीबाबू की जन्मस्थली में आपके बीच हूं तो मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि उस मैं उस विधान सभा क्षेत्र का विधायक हूं जिस तारापुर-खड़गपुर का विधायक कभी श्री बाबू रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बाबू ने विकास की जो नींव रखी उसे पूरा करने का काम नीतीश कुमार की एनडीए सरकार पूरा किया। कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय का काम किया। जबकि नीतीश कुमार ने श्री बाबू के विकास और कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय दोनों का काम पूरा किया।
श्री चौधरी ने एकबार फिर दोहराया की नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही बिहार का विकास जारी रहेगा।

Top