नवादा जिला भाजपा के महामंत्री नंदकिशोर चौरसिया ने  पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की
नवादा।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन के पटना के आगमन पर पार्टी नवादा  के  जिला  महामंत्री नंदकिशोर चौरसिया ने  शिष्टाचार मुलाकात की। पार्टी अध्यक्ष को जिला में संगठन की गतिविधियों की जानकारी देने के साथ  नवादा आने का निवेदन भी किया ।
श्री चौरसिया ने कहा कि नितिन नवीन  की अगुवाई मे  पार्टी और भी मजबूत होगी। श्री नितिन नवीन काफी ऊर्जावान हैं।उनकी  कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी उनकी पहचान रही हैं । सबका साथ, सबका विश्वास लेकर चलने वाले हैं ।बहुत हर्ष की बात है।
Top