मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की  राज्यव्यापी जिलों की अपनी 17वीं यात्रा के लिए शिड्यूल जारी
पटना,13 जनवरी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यव्यापी जिलों की अपनी 17वीं यात्रा के लिए शिड्यूल जारी
हुआ है। 16 जनवरी को पश्चिम चंपारण से नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा शुरू हो रही है। वे 17 जनवरी को पूर्वी चंपारण जाएंगे।
रविवार को विश्राम के बाद 19 जनवरी को सीतामढ़ी-शिवहर, 20 को गोपालगंज, 21 को सीवान, 22 को सारण, 23 को मुजफ्फरपुर और 24 को वैशाली की यात्रा कर पटना लौटेंगे। इस दौरान वह दिसंबर 2024 की प्रगति यात्रा में शुरू कराई योजनाओं और सात निश्चय योजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उद्घाटन-शिलान्यास आदि के साथ जन-संवाद और समीक्षा बैठकें भी करेंगे, जैसा हर यात्रा में करते रहे हैं।

Top