मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज राज्य की 25 लाख महिला लाभुकों के खातों में मिले  ₹10,000
पटना 16 फरवरी।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले शुरु की गयी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज राज्य की 25 लाख महिला लाभुकों के खातों में ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹2500 करोड़ की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। इसके बाद कुल लाभार्थी संख्या 1 करोड़ 81 लाख से अधिक हो गयी है।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत की राशि हस्तांतरित की ।
 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 10-10 हजार रुपए का वितरण कार्यक्रम काफी चर्चा में रहा था। विपक्ष ने इसे वोट खरीदने की कोशिश करार दिया था। आधी आबादी के लिए रोजगार की यह योजना एनडीए के लिए मास्टरस्ट्राक साबित हुआ और प्रचंड बहुमत मिला। बिहार में अब तक मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज केपहले तक 1 करोड़ 56 लाख से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी थी। आज के इस चरण में 25 लाख नई महिलाओं को राशि मिली है। राज्य के प्रत्येक परिवार की कम से कम एक महिला सदस्य को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपए सुलभ होने के बाद चार किस्तों में दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता बतौर कर्ज देकर आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए केंद्रित है।

Top