Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
सीएम नीतीश बोले-शेष 77 हजार जो नियोजित शिक्षक हैं, उन्हें सरकारी शिक्षक बनने के लिए अभी 2 अवसर हैं
भागलपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
पटना, 25 सितम्बर 2025: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड
अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलहन स्थित महादेव स्थान के समीप आयोजित एन०डी०ए० कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी यहां बड़ी संख्या में उपस्थित हुए हैं। मैं आप सबका इस कार्यक्रम में स्वागत करता हूं। 24 नवंबर 2005 को बिहार में एन०डी०ए० की सरकार बनी तब से निरंतर हमलोग लोगों को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। विकास का कार्य करते 20 साल हो गया है। आप सभी को मालूम है कि 2005 के पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। पहले बिहार का बहुत बुरा हाल था। समाज में काफी विवाद होता था। शाम के बाद लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे। पढ़ाई और इलाज की कोई सुविधा नहीं थी। सड़कों का अभाव था, जो सड़के थी वो भी जर्जर स्थिति में थी। बिजली की आपूर्ति भी बदहाल थी। हम लोगों ने हर क्षेत्र के विकास और हर तबके के उत्थान के लिए काफी काम किया। जिसका नतीजा है कि प्रदेश में किसी प्रकार का डर और भय का वातावरण नहीं है। चारों तरफ शांति का माहौल कायम है। हमलोगों ने वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू कराई। बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है। अब हिन्दू-मुस्लिम के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं होता है। मंदिरों में पहले चोरी और असामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी की घटनाएं हुआ करती थी, जिसे देखते हुए वर्ष 2016 से 60 वर्ष से अधिक पुराने मंदिरों की घेराबंदी भी की जा रही है। हर तबके को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा की स्थिति में सुधार लाने के लिए बड़ी संख्या में नए विद्यालय खोले गए तथा शिक्षकों की बहाली की गई। बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से 2 लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली की गई है और आगे भी शिक्षकों की बहाली की जा रही है। नियोजित शिक्षकों से मामूली परीक्षा लेकर उन्हें सरकारी शिक्षक बनाया जा रहा है। अब तक 2 लाख 62 हजार नियोजित शिक्षक सरकारी शिक्षक बन चुके हैं। इस प्रकार सरकारी शिक्षकों की कुल संख्या 5 लाख 20 हजार हो गई है। शेष 77 हजार जो नियोजित शिक्षक हैं, उन्हें सरकारी शिक्षक बनने के लिए अभी 2 अवसर हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार की स्वास्थ्य सेवाएं काफी बदहाल थी। उपचार का कोई समुचित इंतजाम नहीं था। उस समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मात्र 39 मरीज हर माह इलाज कराने पहुंचते थे अर्थात प्रतिदिन एक या 2 मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आया करते थे। हम लोगों ने वर्ष 2006 से सभी सरकारी अस्पतालों में दवा एवं इलाज की मुफ्त व्यवस्था सुनिश्चित कराई है। जिसका परिणाम है कि अब प्रतिमाह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में औसतन 11 हजार 600 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। बिहार में पहले मात्र 6 मेडिकल कॉलेज थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 12 हो गई है। 20 जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है, शेष जिलों में भी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में कार्य जारी है। हर प्रकार से लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। सभी 6 पुराने मेडिकल कॉलेजों में से पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का विस्तार कर उसे 5400 बेड तथा अन्य 5 पुराने मेडिकल कॉलेज को भी 2500 बेड का बनाया जा रहा है। आई०जी०आई०एम०एस० का विस्तार कर उसे 3 हजार बेड का बनाया जा रहा है। अब लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो रही है। सरकारी अस्पतालों में ठीक ढंग से उपचार हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में सड़कों एवं पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। हमलोगों ने वर्ष 2016 में बिहार के किसी भी कोने से पटना पहुंचने का 6 घंटे का लक्ष्य निर्धारित किया था। उस लक्ष्य को हासिल करने के बाद अब हमलोगों ने प्रदेश के सुदूरवर्ती इलाके से 5 घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में सात निश्चय के तहत हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय तथा टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम पूरा हो गया है। वर्ष 2020 में सात निश्चय-2 योजना के तहत हमलोगों ने ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट, हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने, टेली मेडिसिन, बाल हृदय योजना सहित अन्य कार्य शुरू कराया। जिस पर तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। बिहार में शुरू से ही युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्ष 2005 से 2020 के बीच 8 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दे दी गयी। इसके बाद हमलोगों ने वर्ष 2020 में सात निश्चय-2 के तहत 10 लाख युवाओं को नौकरी एवं 10 लाख लोगों को रोजगार देने का निर्णय लिया। सरकार इस पर लगातार काम कर रही है और अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 39 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। इस प्रकार दोनों को मिलाकर 49 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार दे दिया गया है। चुनाव से पहले ही 50 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार मिल जायेगा। हमलोगों ने अब तय किया है कि अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू से ही विशेष ध्यान दिया गया है। हमलोगों ने वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं एवं वर्ष 2007 में नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देना शुरू किया। इसके तहत अब तक चार चुनाव हो चुके हैं। बड़ी संख्या में महिलायें चुनकर आ रही हैं। पहले की सरकार में जो लोग थे, उनलोगों ने महिलाओं के उत्थान हेतु कोई काम नहीं किया। वर्ष 2013 से बिहार पुलिस की बहाली में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया। अब बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है। वर्ष 2016 से महिलाओं को सभी सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या बहुत कम थी। वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह का गठन किया, जिसे जीविका नाम दिया। अब स्वयं सहायता समूह की संख्या लगभग 11 लाख हो गयी है, जिसमें जीविका दीदियों की संख्या 1 करोड़ 40 लाख है। वर्ष 2024 से शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का गठन शुरू कराया गया है, जिनकी संख्या 37 हजार हो गयी है, जिनसे अब तक 3 लाख 85 हजार जीविका दीदियां जुड़ चुकी हैं। शहरी क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह का गठन लगातार जारी है। हमने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है। चाहे वह हिन्दू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो, सभी के लिए काम किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए भी हमने काफी काम किया है। मदरसों को सरकारी मान्यता दी गयी है एवं उनके शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन दिया जा रहा है। वर्ष 2023 में जाति आधारित गणना कराई गई, जिसमें लोगों की आर्थिक स्थिति की भी जानकारी ली गयी है। इसमें 94 लाख गरीब परिवार पाये गये, जिसमें अपर कास्ट, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित एवं मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हैं। इन परिवारों के रोजगार हेतु 2 लाख रुपये की दर से आर्थिक मदद देना शुरू किया और इस सहायता को 5 वर्षों में सभी लोगों को देना था। हमलोगों ने अब तय कर दिया है कि इन सभी परिवारों को एक साथ सहायता दी जायेगी जिसके लिए उच्चस्तरीय समिति बनायी गयी है। इससे परिवार की गरीबी दूर होगी तथा उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का विकास तेजी से हो रहा है और आप सभी के सहयोग से बिहार इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। वर्ष 2024 के दिसंबर एवं 2025 के जनवरी-फरवरी माह में मैंने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा और जो कमी रही उसे पूरा करने के लिए 430 नई योजनाओं की स्वीकृति दी है, जिन पर 50 हजार करोड़ रुपये की लागत आयेगी। इन सभी योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। हाल में हमने कुछ नये कदम उठाये हैं जिससे सभी लोगों को काफी फायदा होगा। गांवों में शादी समारोह आयोजित करने के लिए सरकार प्रदेश के प्रत्येक पंचायत में विवाह भवन का निर्माण करायेगी। इन पर 4 हजार 26 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जायेगी। जीविका दीदियों को बैंकों से मिलने वाली ऋण के ब्याज को 10 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है। जीविका के सभी कर्मियों को मिलने वाली राशि को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। दीदी की रसोई में खाने की कीमत को 40 रुपये से घटाकर 20 रुपये कर दिया गया है। हमलोगों ने पंचायत के सभी प्रतिनिधियों, आशा कर्मी, रसोईया, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका, कृषि सलाहकार आदि के मानदेय में बढ़ोतरी की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा। वर्ष 2018 में हर घर बिजली पहुंचा दी गयी। सरकार द्वारा शुरू से ही बहुत सस्ती दर पर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। हमलोग अब सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। सरकार की तरफ से सभी इच्छुक लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाये जायेंगे। हम आप सभी से आग्रह करेंगे कि आप अपने घरों के छत पर सोलर लगवाएं, इससे काफी फायदा होगा। राज्य सरकार इस काम में आपकी मदद करेगी। हाल ही में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की स्वीकृति दी गयी है जिससे जीविका दीदियों सहित सभी महिलाओं को फायदा होगा। इसके तहत अब हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की राशि दी जायेगी। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी। यह काम इसी सितम्बर माह से शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार का बजट लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2005-06 में नई सरकार बनने के समय राज्य का बजट मात्र 28 हजार करोड़ रुपये ही था जिसे वर्ष 2006-07 में बढ़ाकर 34 हजार करोड़ रुपये किया गया और यह बढ़ते-बढ़ते अब 3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। 2024 के केन्द्रीय बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई। 2025 के केंद्रीय बजट में भी बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता, राष्ट्रीय स्तर के खाद्य प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना एवं पटना आई०आई०टी० के विस्तार की घोषणा की गयी है। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 से देश के कुछ राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया जा रहा है। इस वर्ष खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन का जिम्मा बिहार को मिला जो गौरव की बात है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का कई बार बिहार आगमन हुआ है तथा उन्होंने विकास के कई कार्यों का उद्घाटन / शिलान्यास किया है। इन सबके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हैं और उनको धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि बीच में पार्टी के कुछ लोगों द्वारा गड़बड़ी किए जाने के कारण हम दो बार इधर से उधर चले गए थे। वो सब विकास का कोई काम करने वाला नहीं है। हमलोग अब हमेशा साथ रहेंगे और बिहार को आगे बढ़ायेंगे। आप सबको मालूम है कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने ही मुझे मुख्यमंत्री बनवाए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले भागलपुर जिले में बड़े पैमाने पर अपराध और आपसी विवाद तथा सामाजिक झगड़े हुआ करते थे। हमलोगों ने यहां विकास के अनेक काम कराए हैं। अब शांति का माहौल कायम है। कानून का राज है। भागलपुर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक संस्थान, महिला आई०टी०आई०, सभी अनुमंडलों में आई०टी०आई०, जी०एन०एम० संस्थान एवं पारा मेडिकल संस्थान की स्थापना की गई है। भागलपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण कराया गया है तथा भागलपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का विस्तार करके उसे 2500 बेड का किया गया है। यहां अनेक पथों एवं पुलों का निर्माण कराया गया है। ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की दिशा में भी काम किए गए हैं। विक्रमशिला सेतु के एप्रोच पथ का चौड़ीकरण कराया गया है। इसके अलावा विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 में यहां सांप्रदायिक दंगा हुआ था। जिसकी कोई जांच पहले की सरकार ने नहीं कराया था। जब हमलोगों की सरकार बनी तब वर्ष 2006 में हमने इसकी जांच कराई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दंगा पीड़ितों को मुआवजा दिया गया। भागलपुर जिले में 125 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कराया जा चुका है। बचे हुए पंचायत सरकार भवनों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, जो इसी साल पूरा हो जाएगा। 1 फरवरी 2025 को प्रगति यात्रा के दौरान हम यहां आए थे। उस समय जो कमियां बताई गई उन्हें दूर करने के लिए 9 योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, जिस पर काम चल रहा है। इसके अंतर्गत भागलपुर में
अंतर्राज्यीय बस अड्डा, जवाहर मेडिकल कॉलेज परिसर में कैंसर की इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण, सुल्तानगंज जहाज घाट के निकट पर्यटक स्थल का निर्माण, 11 नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण सहित अन्य तय किए गए महत्वपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में ए०एन०एम० शिक्षण संस्थान सह छात्रावास, अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण, सन्हौला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कई पथों एवं पुलों का निर्माण, 1 ग्रिड सब स्टेशन, 3 पावर सब स्टेशन, 17 कृषि फीडर का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सार्वजनिक पोखर, तालाब, पइन आदि का जीर्णोद्धार कराया गया है। इन सभी विकास कार्यों के अलावा आपकी जो भी जरूरतें होंगी उसे पूरा किया जायेगा। आप सभी के सहयोग से बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की प्रगति में बिहार महत्वपूर्ण योगदान देगा। बिहार की स्थिति काफी बेहतर हुई है। आप सभी अगर हमलोगों को पुनः मौका देंगे तो बिहार और विकसित होगा।
संवाद कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को फूलों की बड़ी माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं राज्यसभा सांसद सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, सांसद श्री अजय कुमार मंडल, विधायक श्री नरेंद्र कुमार नीरज, विधायक श्री ललन कुमार, विधायक श्री पवन कुमार यादव, विधायक श्री ललित नारायण मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, एन०डी०ए० घटक दलों के जिलाध्यक्षगण, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Recent Post
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यव्यापी जिलों की अ....
Jan 13 2026
बिहार विधानमंडल का 2 फरवरी से बजट सत्रारंभ ....
Jan 13 2026
आज का पंचांग - राशिफल 13 जनवरी, 2026....
Jan 12 2026
स्वामी विवेकानंद की जंयती पर बोले सम्राट चौधरी- नर....
Jan 12 2026
YOU MIGHT ALSO LIKE
पृथ्वी दिवस के मौके पर मंडल रेल प्रबंधक ने किया वृक्षारोपण
Aug 09 2021
पृथ्वी दिवस पर ए. एन. कॉलेज पटना में वृक्षारोपण अभियान
Aug 09 2021
पृथ्वी दिवस पर ए. एन. कॉलेज पटना में वृक्षारोपण अभियान
Aug 09 2021
भागलपुर के पास विक्रमशिला सेतु के समानांतर 1110 करोड़ की लागत से नए 4 लेन पुल का अक्टूबर से शुरू होगा निर्माण
Aug 09 2021
भागलपुर के पास विक्रमशिला सेतु के समानांतर 1110 करोड़ की लागत से नए 4 लेन पुल का अक्टूबर से शुरू होगा निर्माण
Aug 09 2021
बिहार के विधायकों के वेतन, भत्ता और पेंशन बढाने का आदेश जारी
Nov 09 2022
बिहार में किस जाति की कितनी आबादी,आई जातीय गणना2023 की रिपोर्ट
Oct 02 2023
बिहार मेकी सभी 215 जातियों की जाने आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक हालत
Nov 07 2023
जाति गणना पर बिहार में बदलेगा आरक्षण फार्मूला74% आरक्षण होगा लागू
Nov 07 2023
KK Pathak ने रचा इतिहास, राज्यपाल को पढाया कानून का पा
Apr 12 2024
पटना के एफएनएस एकेडमी के पूर्व प्राचार्य रघुवीर मिश्र नहीं रहे
Nov 12 2024
₹3.17 लाख करोड़ के बजट मे मुफ्त की योजना नदारद!
Mar 03 2025
दीदारगंज-फतुहा बख्तियारपुर-अथमलगोलाराज्य उच्च पथ एसएच 106 का फोरलेन में चौड़ीकरण)
Apr 28 2025
GST से बिहार को सालाना लगभग 30,000 करोड़ रुपये का लाभ
Jul 01 2025
1.11 करोड़ बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों के खाते 1100 रुपये ट्रांसफर– सम्राट चौ
Jul 11 2025
बिहार में 125 यूनिट बिजली पर सौ फीसद अनुदान देने का फैसला बड़ी राहत
Jul 17 2025
बिहार के पत्रकारों को अब मासिक ₹15 हजार सम्मान पेंशन
Jul 26 2025
सींएम नीतीश कुमार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय बढाने का किया ऐलान
Jul 30 2025
शिक्षा मंत्री का पोस्टिंग से असंतुष्ट प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों को लेकर फरमान
Aug 02 2025
बिहार में अब शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति लागू करने का सीएम नीतीश कुमार ने दिया निर्देश
Aug 04 2025
बिहार में अध्यापक नियुक्ति में 40% डोमिसाइल लागू
Aug 05 2025
ऐच्छिक ट्रांसफर से असंतुष्ट शिक्षकों के लिए बड़ी राहत
Aug 05 2025
सींएम का Teachers Transfer-Posting ऐच्छिक करने का फरमान
Aug 06 2025
शिक्षकों के स्थानांतरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में जिला स्थापना समिति के गठन का निर्णय
Aug 12 2025
जीविका कर्मियों के दोगुने मानदेय के लिए 347.51 करोड़ रुपये की स्वीकृति – सम्राट चौधरी
Aug 13 2025
वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख नामों पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा
Aug 14 2025
फतुहा के ऐतिहासिक वाणी पुस्तकालय मं हुआ राष्ट्रध्वज का आरोहण
Aug 15 2025
विधानसभा चुनाव क पहले नीतीश का संविदाकर्मियों को तोहफा
Aug 22 2025
7047 किसान सलाहकारों के मानदेय में ₹8 हजार की बढ़ोतरी ,अप्रैल से ही 21 हजार मिलेंगे
Aug 26 2025
सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभ चुनाव के पहले 55000 जविप्र डीलरों को दिया तोहफा
Aug 26 2025
बिहार में 5 वर्षों में एक करोड नौकरी व रोजगार उद्योगों को प्रोत्साहित करने की वीति
Aug 26 2025
चुनावी तोहफा: 40 हजार होमगार्ड और 8 हजार ग्राम कचहरी सचिव का बढा मानदेय
Sep 02 2025
जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में आम आदमी को राहत देने वाले ऐतिहासिक निर्णय
Sep 03 2025
सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी,दो-तिहाई शिक्षक फेल
Sep 04 2025
आगनबाडी सेविका और सहायिका भी मानदेय बढा
Sep 08 2025
सरकारी स्कूलों के टीचर्स की सेवा निरंतरता सहत प्रुख मांगों पर कमिटी बनी
Sep 09 2025
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज
Sep 15 2025
मुख्यमंत्री ने 16 लाख निर्माण मजदूरों के खाते में दिये 802 करोड रुपये
Sep 17 2025
बेरोजगार ग्रेजुयेट को दो वर्ष मिलेगा ₹1000 भत्ता
Sep 17 2025
मुख्यमंत्री ने 50 लाख छात्र-छात्राओं के खाते में बैंक खाते में 2920 करोड़ रूपये डी०बी०टी०2920 करोड़ रुपये के माध्यम से किया हस्तांतरण
Sep 20 2025
चुनाव के पहले विकास मित्रों को नीतीश का तोहफा टेबलेट खरीदने को 25 जार देदे के साथ परिहन भत्ता और सेटेशनरी भत्ता बढा
Sep 21 2025
नये वकीलों को तीन साल तक मिलेगा प्रतिमाह पांच हजार रुपये का स्टाइपेंड - सम्राट चौधरी
Sep 21 2025
17 हजार शिक्षकों की मनचाहे जिला में पोस्टिंग की उम्मीदों पर पानी फिरा
Sep 22 2025
भारत में GST 2.0 लागू,₹2 लाख करोड़ की होगी बचत
Sep 22 2025
औरंगाबाद जिला के तेन्दुआ गणपत प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच कापी,किताब व बैग वितरित
Sep 24 2025
CBSE की 2026 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम घोषित
Sep 24 2025
चुनाव के पहले तोहफा: बिहार में न्यूनतम मजदूरी बढी
Sep 25 2025
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रूपये की राशि हस्तांतरित
Sep 26 2025
मुख्यमंत्री ने 11,921 करोड़ रुपये की 20,658 योजनाओं का किया शिलान्यास, कार्यारंभ एवं उद्घाटन
Sep 29 2025
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षकआठ सीटों के चुनाव की भी तैयारी शुरू
Sep 30 2025
बिहार में 19 नए केंद्रीय विद्यालय (KVS) खोलने की मंजूरी
Oct 01 2025
चुनाव के पहले और 25 लाख महिलाओं को मिली 10 हजार रुपये की पहली किस्त
Oct 03 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के 5 लाख स्नातक बेरोजगारों को ₹1000 मासिक भत्ता , जेपीवि-NIT समेत 62 हजार करोड की 11 योजनाओं का किया शुभारंभ
Oct 04 2025
बिहार से चुनाव प्रक्रिया में 17 नये प्रावधान होंगे लागू: सीईसी
Oct 05 2025
विशिष्ट और प्रधान शिक्षकों को को वेतन संरक्षण देने का विशेष फरमान
Oct 05 2025
"मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना"के तहत अबतक 1 करोड़ 21 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में 10 हजार करोड़ रूपये की राशि की गयी अंतरित
Oct 06 2025
2.45 लाख विशिषट शिक्शकों को वेतन संरक्शण का SOP जारी
Oct 14 2025
लोजमा की 15 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी,सभी 29 सीटों के प्रत्याशियों के नाम तय
Oct 16 2025
फतुहा के दरियापुर स्थित प्राचीन कटैया घाट रामजानकी मंदिर में गोधन पूजा और अन्नकूट भोज का हुआ भव्य आयोजन
Oct 22 2025
पीएम नरेन्द्र मोदी बोले-एडीए की सरकार बनी तो आने वाला समय में मैं गारंटी से कहता हूं कि बिहार से लोगों का पलायन नहीं होगा
Nov 02 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका
Nov 02 2025
नीतीश की अगुवाई में बिहार तेजी से कर रहा विकास: राजनाथ
Nov 05 2025
20 जिलों की 122 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए प्रचार थमा
Nov 09 2025
आज 122 सीटों के लिए वोटिंग ,14 नवम्बर को रिजल्ट
Nov 10 2025
बिहार चुनाव एग्जिट पोल में NDA को बहुमत
Nov 11 2025
बिहार में NDA के लिए "MY" (महिला-युवा)फैक्टर बना बूस्टर डोज,जीत की सुनामी आई
Nov 14 2025
पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह बीजेपी से निष्कासित
Nov 15 2025
17वीं बिहार विधानसभा 19 नवम्बर को भंग करने की सिफारिश सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर दिया सिफारिश पत्र
Nov 17 2025
मुख्यमंत्री ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
Nov 18 2025
पं. बुद्धिनाथ झा "कैरव" की जयंती पर बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ भव्य कवि सम्मेलन , कवियों ने दी गीतांजलि
Nov 18 2025
सम्राट चौधरी भाजपा विधायक दल के नेता निर्वाचित,विजय सिन्हा उप नेता निर्वाचित
Nov 19 2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम बने,10नये चेहरे कै साथ 26 मंत्री बनाए गए
Nov 20 2025
बिहार के मंत्रियों बीच विभाग बंटे,डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी नये गृह मंत्री बने
Nov 21 2025
नवादा के इंडियन इंगलिश स्कूल सह कोचिंग सेंटर में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला का आयोजन
Nov 22 2025
मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित एम०एल०ए० आवास का किया निरीक्षण, जे०पी० गंगा पथ के सौंदर्गीकरण कार्य का भी लिया जायजा
Nov 23 2025
18वी विधानसभा का 1 दिसम्बर से सत्रारंभ
Nov 25 2025
पहली कैबिनेट में रोजगार पर फोकस, 25 चीनी मिले होगी स्थापित
Nov 25 2025
नवादा के ब्राइट माइंड्स स्कूल में संविधान दिवस मना
Nov 26 2025
डा राजवर्धन आज़ाद की अध्यक्षता में साहित्य सम्मेलन के ४४ वें महाधिवेशन की गठित हुई स्वागत समिति
Nov 26 2025
बिहार में 1,300 माफियाओं की संपत्ति होगी कीकुर्की
Nov 27 2025
नई सरकार विभिन्न योजनाओं को तेजी लागू करेगी
Nov 27 2025
"मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना" की 10 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये प्रति लाभुक
Nov 28 2025
बिहार पंचायत चुनाव 2026 में बड़े बदलाव की तैयारी, वर्तमान प्रतिनिधियों के लिए बिगड़ जाएंगे समीकरण
Nov 28 2025
Bihar Board की मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से होगी , 2 फरवरी से इंटर परीक्षा का भी डेट जारी
Nov 29 2025
BIPARD और IRFC मिलकर बिहार के युवाओं को रोजगार-उन्मुख कौशल प्रशिक्षण देंगे; IRFC का 10 करोड़ रुपये का CSR सहयोग
Dec 01 2025
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन का ४४ वाँ महाधिवेशन होगा भव्यरूप में सपन्न
Dec 03 2025
बिहार विधानसभा में चालू वित्तीय वर्ष का 91717 करोड़ से अधिक का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश
Dec 03 2025
बिहार में चालू वर्ष में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 36.85 लाख मीट्रिक टन तय
Dec 05 2025
विधानसभा का शीतकालीन सत्र अनिश्चितकालके लिए समाप्त
Dec 05 2025
बिहार में इस वर्ष धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 36.85 लाख मीट्रिक टन
Dec 05 2025
पद्मश्री प्रो जगदीश प्रसाद सिंह ने अपने साहित्य से समाज को प्रकाश प्रदान किया
Dec 07 2025
IAS अफसरों का तबादला,13 जिलों के डीएम बदले
Dec 08 2025
बिहार के सरकारी कर्मियों को भी जुलाई से मिलेगा 58% महंगाई भत्ता बढ़ा
Dec 09 2025
शिक्षा मंत्री बोले- एसटीईटी का रिजल्ट आने के बाद टीआर-4 की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी
Dec 09 2025
जमीन विवाद थमेंगे, माफिया नहीं बचेंगे: विजय सिन्हा
Dec 10 2025
बिहार में बंद होगा-गुंडा बैंक, AI बेस्ड कैमरे से होगी निगरानी - सम्राट चौधरी
Dec 10 2025
भारत में भाषायी विवाद के निवारण के लिए आगे आएँ भाषाओं के विद्वान
Dec 12 2025
विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश
Dec 12 2025
सीएम नीतीश कुमार ने तीन नये विभागों की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपी
Dec 13 2025
सहरसा जिला अन्तर्गत पतरघट अंचल के राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार को विजिलेंस ने पांच हजार रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
Dec 16 2025
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत की कपंनियों में नवचयनित 2390 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र
Dec 16 2025
एक करोड़ रोजगार और 50 लाख करोड़ के निवेश के लिए सात निश्चय-3, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- जनता से किया हर वादा पूरा कर रही एनडीए सरकार
Dec 16 2025
आज का पंचांग - राशिफल 17 दिसम्बर, 2025
Dec 16 2025
मोतीपुर अंचल के लिपिक श्याम चन्द्र किशोर को आठ हजार रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Dec 19 2025
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि महिलाओं, बहनों और आम नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
Dec 21 2025
नवादा के दयाल पब्लिक स्कूल में महान गतितज्ञ श्री निवास रामानुजन का जन्म दिन पर कार्यक्रम आयोजित
Dec 22 2025
साधक को अपने स्वयं के भीतर स्थित परमात्मा से जोड़ता है "इस्सयोग" : माँ विजया
Dec 22 2025
आनन्द ही नहीं स्वास्थ्य और ऊर्जा भी प्रदान करता है संगीत
Dec 23 2025
आईपीएस कुंदन कृष्णन को मिली डीजी रैंक में प्रोन्नति
Dec 23 2025
मुख्यमंत्री ने मीठापुर में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय एवं बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण
Dec 24 2025
टैक्स चुकाने वाले उपभोक्ताओं को मिले पूरा लाभ और न्याय -सम्राट चौधरी
Dec 24 2025
बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ पाटलिपुत्र विद्यापीठ का १८ वाँ वार्षिकोत्सव
Dec 24 2025
स्वतंत्रता-संग्राम के महान सेनापति और हिन्दी-आंदोलन के पितामह थे मालवीय जी
Dec 25 2025
एस. के . पी. बाँका के शिक्षक को महाकवि जानकीवल्लभ शास्त्री स्मृति सम्मान
Dec 26 2025
राजनीति की धूप में साहित्य की छांव थे डा शंकर दयाल सिंह
Dec 27 2025
भारत के प्रथम हृदय-रोग-विशेषज्ञ और ऋषि-साहित्यकार थे डा श्रीनिवास
Dec 30 2025
बिहार में कौशल विकास के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विकास यूनिवर्सिटी की स्थापना
Dec 31 2025
बिरला फ़ाउंडेशन के "सरस्वती-सम्मान" की चयन समिति के सदस्य बनाए गए डा अनिल सुलभ
Jan 01 2026
नहीं रहे वयोवृद्ध शिक्षाविद् और साहित्यकार डा कैलाश प्रसाद सिंह
Jan 02 2026
आदर्श-जीवन और प्रेरणा के जीवंत प्रतीक हैं श्याम बिहारी प्रभाकर : पूर्व राज्यपाल
Jan 03 2026
बिहार में जीविका कर्मियों का 1 अप्रैल, 2026 से वेतन बढ़ाने का फैसला,
Jan 03 2026
जमीन विवाद:फर्जीवाड़ा का सहारा पर होगा एफआईआर
Jan 04 2026
नहीं रहे शिक्षक नेता ब्रजनंदन शर्मा
Jan 04 2026
बिहार: शिक्षक पात्रता परीक्षा(STET) 2025 का रिजल्ट ,52.17%पास
Jan 05 2026
पंचायती राज मंत्री से ग्रामकचहरी की 15 वर्षो की बकाया राशि सुलभ कराने की मांग
Jan 05 2026
6.58 लाख करोड़ रुपये की 170 राष्ट्रीय परियोजनाओं से हो रहा है बिहार का विकास- सम्राट चौधरी
Jan 05 2026
संगम कुमार साहू बने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ,राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई शपथ
Jan 07 2026
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला बिहार विधान सभा भवन के स्थापना दिवस पर पटना आयेंगे
Jan 07 2026
बिहार पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल:71 आईपीएस और 10 बीपीएल अफसरों का सामूहिक स्थानांतरण-पदस्थापन
Jan 09 2026
22 आईएएस अफसरों का तबादला,कई जिलों के डीडीसी बदले
Jan 09 2026
"विश्व हिन्दी दिवस" पर साहित्य सम्मेलन में "हिन्दी-रत्न" सम्मान से विभूषित हुए हिन्दी-सेवी, हुई कवि-गोष्ठी
Jan 10 2026
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक गोलघर परिसर का भ्रमण कर वर्तमान स्थिति का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये निर्देश
Jan 11 2026
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से "समृद्धि यात्रा"
Jan 11 2026
तेजस्वी बोले-नई सरकार को 100 दिन नहीं बोलेंगे
Jan 11 2026
नहीं रहे "नवरंग" के संस्थापक और कलाचार्य पं उमेश पाण्डेय
Jan 11 2026
नवादा दयाल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राजगीर का किया शैक्षणिक परिभ्रमण
Jan 11 2026
मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
Jan 12 2026
स्वामी विवेकानंद की जंयती पर बोले सम्राट चौधरी- नरेंद्र मोदी भारत को बना रहे है विश्व गुरु
Jan 12 2026
बिहार विधानमंडल का 2 फरवरी से बजट सत्रारंभ
Jan 13 2026
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यव्यापी जिलों की अपनी 17वीं यात्रा के लिए शिड्यूल जारी
Jan 13 2026
Top