सोनपुर में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट*

पटना,0फरवरी। बिहार कैबिनेट की  बैठक में शुक्रवार को सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय में हुई बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।
बिहार कैबिनेट ने सोनपुर में लगभग 4200 एकड़ जमीन पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की योजना सहित  35 एजेंडों पर सहमति दी।
सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की यह परियोजना राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ उत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों की सोनपुर में पूर्वी भारत के पहले और देश के पांचवें बड़े ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सरकार ने 1302 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे राज्य की हवाई कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है.

सोनपुर में बनने वाले इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण सोनपुर-छपरा 4 लेन NH के उत्तर और गंडक नदी के पश्चिम दरियापुर चंवर में बनाया जाएगा. बता दें सोनपुर में बनने वाला यह एयरपोर्ट दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और जेवर एयरपोर्ट के बाद भारत का 5वां सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट होगा. मिली जानकारी के अनुसार नए एयरपोर्ट के निर्माण के लिए लगभग 4228 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा.
सोनपुर एयरपोर्ट की यह परियोजना पूरी तरह ग्रीनफील्ड मॉडल पर आधारित होगी, यानी इसे बिल्कुल नए सिरे से विकसित किया जाएगा. सरकार का मानना है कि एयरपोर्ट बनने के बाद क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन सुगम हो जाएगा. बता दें, बिहार में पहले से ही छह नए शहरों में छोटे हवाई अड्डे बनाने के को मंजूरी दे दी गई है. बिहार के 6 शहर- मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा से भी हवाई सुविधा शुरू होने वाली है. इन शहरों में एयरपोर्ट शुरू होने से आसपास के इलाकों हवाई परिचालन को नई उड़ान मिलेगी.

Top