बिहार को नई रेल सौगात: पुनारख-किउल तीसरी-चौथी लाइन के लिए 2268 करोड़ की स्वीकृति*

*प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार को बेहतर कनेक्टिविटी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया आभार*

*बिहार को नई रेल सौगात: पुनारख-किउल तीसरी-चौथी लाइन के लिए 2268 करोड़ की स्वीकृति*

•*बिहार की प्रगति में मील का पत्थर: पुनारख-किउल रेल परियोजना को मिली मंजूरी*
  
पटना/बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पुनारख और किउल के बीच तीसरी एवं चौथी रेल लाइन निर्माण परियोजना को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह परियोजना 2,668 करोड़ रुपये के निवेश से पूरी की जाएगी, जिसमें पुनारख–किउल खंड (लगभग 50 किमी) के निर्माण के लिए 2,268 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसे तीन वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत डिज़ाइन की गई यह परियोजना माल और यात्री ट्रेनों के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पर भीड़भाड़ कम करेगी तथा रेल सेवाओं की विश्वसनीयता बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पटना और लखीसराय जिलों को बेहतर रेल संपर्क प्रदान करेगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
श्री चौधरी ने इसे बिहार के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी, ट्रेनों की समयपालन क्षमता बढ़ेगी और व्यापार, शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि निर्धारित समयसीमा में परियोजना पूरी होने पर यह बिहार की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा, माननीय प्रधानमंत्री जी ने बिहार की जनता के सपनों को साकार करने की दिशा में जो संकल्प लिया है, उसके लिए मैं राज्य की ओर से उनका हृदय से धन्यवाद करता हूं। उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का भी विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि बिहार में रेलवे के बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में रेलवे विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटन हुआ है। राज्य में 14 वंदे भारत और 21 अमृत भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है तथा हाल ही में वाराणसी–सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को भी स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में रेल अवसंरचना का नया दौर शुरू हुआ है।

Top