बिहार की पांचों राज्यसभा सीट पर NDA का कब्जा
बिहार की पांचों राज्यसभा सीट पर NDA का कब्जा, नीतीश कुमार बने सांसद।
 कांगेस के 3 विधायक और राजद के 1 विधायक  मतदान की समयावधि तक अनुपस्थित रहे, जिससे विपक्ष की रणनीति विफल हो गई। एनडीए के सभी उम्मीदवार नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश राम ने जीत हासिल कर ली है। वहीं महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेन्द्र सिंह धारी राज्यसभा चुनाव हार गए हैं।जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रथम वरीयता के 44 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी 44 मत प्राप्त हुए. वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा को 42 और JDU के रामनाथ ठाकुर को भी 42 वोट मिले।
चुनाव में तेजस्वी यादव के साथ "खेल" हो गया.उनके अपने विधायकों ने ही धोखा दे दिया।आरजेडी के फैसल रहमान, कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, मनोहर प्रसाद और मनोज विश्वास आज राज्यसभा चुनाव में वोट करने नहीं आए.आरजेडी प्रत्याशी अमरेंद्र धारी सिंह को सिर्फ 37 वोट मिले हैं। इनमें एआईएमआईएम के 5 और बीएसपी के एक विधायक शामिल हैं।
सीएम नीतीश, भाजपा अध्यक्ष नितिन  नवीन और पूर्व विधायक शिवेश राम पहली बार राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इस चुनाव में भाजपा को दो सीटों का लाभ और राजद को दो सीटों का नुकसान हुआ है। नव निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 10 फरवरी से शुरु होगा।
इस चुनाव नतीजे से बिहार का दो दशक। बाद राजनीतिक परिदृश्य बदलेगा। नीतीश कुमार के सीएम से पद त्याग के बाद भाजपाई सीएम बनेगा।

Top