मुख्यमंत्री से 2024 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने मुलाकात की

पटना, 31 मार्च।मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में 
2024 बैच के बिहार कैडर के 12 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान श्री विरूपाक्ष विक्रम सिंह, सुश्री प्रिया रानी, सुश्री कृष्णा जोशी, श्री प्रेम कुमार, श्री सैयद आदिल मोहसिन, श्री अजय यादव, श्री सुरज कुमार, श्री विग्नेश टी ए, श्री जतिन कुमार, श्री के परीक्षित, श्री महेश कुमार एवं श्रीमती कशिश बख्शी ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान जिले में किए गए कार्यों के संबंध में अनुभव साझा किए। इन 12 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों में 03 महिलायें और 09 पुरूष हैं। इनमें 04 बिहार के, 03 राजस्थान, 02 दिल्ली के, 01 हरियाणा, 01 तमिलनाडु एवं 01 झारखंड के रहनेवाले हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, यह सुनकर अच्छा लगा। आपलोग अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं, उसके बाद आपलोगों की पोस्टिंग होगी। सरकार नीति बनाती है और उसे क्रियान्वित करने में आईएएस० अधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। आप सभी संवेदनशीलता, ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुये राज्य एवं देश की तरक्की में अपना योगदान दें। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह एवं मुख्यमंत्री के सचिव डॉ
चन्द्रशेखर सिंह उपस्थित थे।

Top