बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

 पटना,27 फरवरी।बिहार विधानमंडल का बजट सत्र के अंतिम दिन की बैठक शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। विधानसभा में अध्यक्ष प्रेम कुमार और परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने के पहले में कहा कि इस बार बजट सत्र में कुल 19 बैठकें हुई.
उन्होंने बताया कि 2 फरवरी से शुरू हुए बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण सहित वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया।  
विधानसभाध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान कुल 3783 प्रश्न स्वीकृत हुए. इसके साथ ही कई विधेयक पारित हुए।



Top