विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा के अरविंद शर्मा ने किया नामांकन, जीत तय

पटना 30 अप्रैल। में भाजपा उम्मीदवार सूर्य कुमार शर्मा उर्फ़ अरविंद शर्मा ने गुरुवार को अंतिम नामांकन किया। इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के विधायक बनने के कारण रिक्त हुई सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। एक कैंडिडेट होने से 12 मई को वोटिंग की जरुरत नहीहै। नाम वापसी के दिन निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होगी। विपक्षी खेमे से किसी के नाम की घोषणा नहीं होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम के संतोष सुमन सहित कई अन्य एनडीए नेता मौजूद रहे।
75 सदस्यीय परिषद में नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने से भी एक सीट खाली है।आयोग से इसकै लिए उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा का इअंतजार है।
परिषद की एक सीट राधाचरण सेठ के एमएलए बनने से खाली हुई है।स्थानीय निकाय क्शेत्र की इस सीट के लिए 12 मई को वोटिंग होगी।परिषद को 9 सीटे जून में खाली होगी।इसके लिए द्विवार्षिक चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा अगले माह की जा सकती है।



Top