नीतीश कुमार ने   10वीं बार सीएम बने,10नये चेहरे कै साथ 26 मंत्री बनाए गए
 पटना,20 नवम्बर। जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज यहां बतौर सीएम 10वीं बार शपथ का रिकार्ड कायम किया। 10नये चेहरे के साथ 26 मंत्री बनाए गए हैं।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित समारोह तीसरी बार नीतीश कुमार के सीएम के बतौर शपथग्रहण के बाद सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्‍हा को एक-एक कर शपथ दिलाई। इसके बाद छह-छह के समूह में चार बार में 24 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश मंत्रिमंडल में भाजपा से 16, जदयू से 6,  एलजेपी (रा) से 2, हम से 1 और आरएलएम से 1 मंत्री बने हैं।   सबसे ज्यादा 4 राजपूत मंत्री, दलित वर्ग से 5,  यादव -कुशवाहा 3-3, कुर्मी-भूमिहार 2-2 और ब्राह्मण- कायस्थ  से 1-1 मंत्री बने हैं।तीन महिला लेसी सिंह, रमा निषाद और श्रेयसी सिंह भी मंत्री बनी हैं. वहीं मुस्लिम वर्ग से सिर्फ एक मंत्री जमा खान बने हैं। विधान परिषद से खुद  नीतीश कुमार, दिलीप जायसवाल और प्रमोद चंद्रवंशी सरकार में हें।


संवैधानिक व्यवस्था में केन्द्र में डिप्टी पीएम और राज्य में राज्य में डिप्टी सीएम का पद का प्रावधान नहीं होने के बावजूद मंत्री विशेष के  सम्मान के लिए यह व्यवस्था चल पडी है। नेहरु जी के साथ सरदार बल्लभ भाई पटेल को पहला डिप्टी सीएम और बिहार में श्रीबाबू के साथ अनुग्रह नारायण सिंह को य। विशेष सम्मान मिला था केन्द्र में डिप्टी पीएम जगजीवन राम, चौधरी देवी लाल और लाल कृष्ण आडवाणी को भी डिप्टी पीएम का गौरव मिला। बिहार में भी जगदेव प्रसाद,राम जयपाल सिंह यादव,सुशील कुमार मोदी सहित कई अन्य को यह गौरव मिलता रहा है।
 कैबिनेट में परिवारवाद का बोलवाला
कैबिनेट में रालोमो अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को जगह दिये जाने पर लोगों में हैरानी हुई।उनकी मां स्नेहलता एमएलए बनीं और किसी सदन का सदस्य रहे बिना दीपकमंत्री बप गये। 
सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का फिर डिप्टी सीएम बनना तय है। मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी, विजेन्‍द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, मो जमां खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेन्‍द्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेन्‍द्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, डा प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश के नाम शामिल हैं।
[बिहार के किसी सीएम के शपथग्रहण समारोह मैं पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने शामिल होकर रेकार्ड बनाया। गृह मंत्री अमित शाह,शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समारोह में खास रहे।
एक दर्जन से अधिक राज्यों के मुख्यमंत्री में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आन्ध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू,  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र गाई पटेल,  हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,  शामिल हैं।

Top