बिहार विधान परिषद् में सचिव  अखिलेश कुमार झा सीतामढ़ी के जिला सत्र न्यायाधीश बने

पटना,18 मार्च।  बिहार विधान परिषद् के सचिव अखिलेश कुमार झा  को  सीतामढ़ीका  जिला सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।परिषद में निदेशक शंकर कुमार प्रभारी सचिव नियुक्त  किए गए हैं।
बिहार विधान परिषद् स्थित उप भवन सभागार में सचिव को विदाई दी गई।  सभापति  अवधेश नारायण सिंह ने माला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर उन्हेंं सम्मानित किया।
सभापति श्री सिंह ने कहा कि आज मुझे आपके जाने का जहां दु:ख हो रहा है वहीं खुशी भी है कि आप सीतामढ़ी जिला सत्र न्यायधीश जैसे उच्च पद पर जा रहे हैं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ और चाहता हूँ कि आप इससे भी उच्च पद को सुशोभित करें।   

इस मौके पर बिहार विधान परिषद् के  उप सभापति प्रो (डॉ.) रामवचन राय और  सदस्य प्रो. विरेंद्र नारायण यादव ने भी उनके कुशल स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की। उक्त विदाई कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद् के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
 


Top