विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह  ने बजट सत्र को वेकर  बुलाई सर्वदलीय बैठक
पटना,29 जनवरी।
02 फरवरी से बिहार विधान परिषद् का बजट सत्र शुरू हो रहा है। बिहार विधान परिषद्  सभापति  अवधेश नारायण सिंह द्वारा सत्र (212वें) के सुगम एवं सफल संचालन हेतु सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी दलों के नेता शामिल हुए। 

 सभापति  ने सभी दलों के नेताओं से आसन्न सत्र के कुशल, सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु सार्थक सहयोग देने की बात कही।
इस बैठक में बिहार विधान परिषद् के उप सभापति डॉ. राम वचन राय,  मंत्री, संसदीय कार्य विभाग  विजय कुमार चौधरी, सदन उप नेता डा राजेंद्र  प्रसाद गुप्ता, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल  संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, मुख्य सचेतक विरोधी दल  अब्दुल बारी सिद्दिकी, उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल  जनक राम,  सदस्य डॉ. नवल किशोर यादव, श्रीमती शशि यादव एवं बिहार विधान परिषद् के सचिव  अखिलेश कुमार झा उपस्थित थे।      
        


Top