CM नीतीश कुमार बन गये पहली बार राज्यसभा सदस्य बने,शपथ लीसदस्य, शपर,
पटना/नई दिल्ली,10अपैल | 
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पहली बार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया। उन्होंने संसद भवन में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के समक्ष दोपहर 12:15 बजे शपथ ली।

बिहार से निर्वाचित पांच राज्यसभा सदस्यों में नीतीश कुमार ने अकेले शपथ ग्रहण किया।
इस दौरान राजीव रंजन सिंह, संजय झा और सम्राट चौधरी उनके साथ दिल्ली स्थित सरकारी आवास से एक साथ संसद भवन पहुंचे।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा के नेता सदन जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


सीएम पद से इस्तीफे की तैयारी
नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद अब उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, 13 अप्रैल को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक के बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।


बिहार में नई सरकार के संकेत
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि 14 या 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है। सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना सबसे प्रबल मानी जा रही है, हालांकि अन्य नामों पर भी विचार चल रहा है|


बदलते राजनीतिक समीकरण
नीतीश कुमार के इस कदम को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में राज्य की सत्ता संरचना में महत्वपूर्ण फेरबदल संभव है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Top