राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर BIPSA द्वारा भव्य “किशोर वैज्ञानिक सम्मान” समारोह आयोजित

पटना,28 फरवरी ।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के पावन अवसर पर Bihar Independent Private School Association (BIPSA) के तत्वावधान में Chanakya National Law University के प्रांगण में एक भव्य एवं प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। यह दिवस महान भारतीय वैज्ञानिक C. V. Raman द्वारा प्रतिपादित ‘रमन प्रभाव’ की स्मृति में मनाया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष मनोरथ महाराज ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर एस. पी. सिंह, रजिस्ट्रार, CNLU उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मनोज प्रभाकर, निदेशक, दूरदर्शन; अंशुमान झा, निदेशक, आकाशवाणी, पटना; तथा प्रो. एन. पी. प्रियदर्शी सहित अनेक शिक्षाविद एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्रो. एस. पी. सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक सोच ही समाज को अंधविश्वास से मुक्त कर प्रगति की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुसंधान एवं नवाचार की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा  कि innovation at school level is pillar of great innovation. 
निदेशक दूरदर्शन मनोज प्रभाकर ने अपने वक्तव्य में कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। मीडिया की भूमिका वैज्ञानिक उपलब्धियों को समाज तक पहुँचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आकाशवाणी, पटना के निदेशक अंशुमान झा ने कहा कि वैज्ञानिक चेतना का प्रसार जन-जन तक पहुँचना चाहिए, ताकि समाज में तार्किकता और सकारात्मक परिवर्तन स्थापित हो सके।
प्रो मुहम्मद safiullah, director, incubilion centre, CNLU said that student should pursue their interest as carrier. P
प्रो. एन. पी. प्रियदर्शी ने विद्यार्थियों को प्रयोगधर्मिता अपनाने एवं असफलताओं से सीख लेते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समाजसेवी आनंद त्रिवेदी ने कार्यक्रम की सरहाना की
इस अवसर पर बिहार राज्य के विभिन्न जिलों से आए मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट वैज्ञानिक मॉडल एवं उपलब्धियों के लिए “किशोर वैज्ञानिक सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडल प्रस्तुति, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अध्यक्ष मनोरथ महाराज ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि BIPSA अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थियों में विज्ञान एवं तकनीक के प्रति रुचि विकसित करने तथा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।


Top