एस. के . पी. बाँका के शिक्षक को महाकवि जानकीवल्लभ शास्त्री स्मृति सम्मान

बाँका ; वाराणसी (उ. प्र.) में काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा संचालित अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद एवं सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा महामना मदनमोहन मालवीय – अटल काव्य संग्रह का विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खगड़िया (बिहार) के प्रख्यात शिक्षाविद एवं यशस्वी साहित्यकार हिन्दी साहित्यरत्न, हिन्दी साहित्यभूषण, हिन्दी साहित्य शिरोमणि सम्मान से विभूषित डॉ. कामाख्या चरण मिश्र ने की। यह कार्यक्रम साहित्यिक संस्था रसवर्षा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. चकाचौंध ज्ञानपुरी एवं प्रख्यात समाज सेवी श्री प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश के स्वागत संरक्षण में 108 रचनाकारों की रचनाओं का साहित्यिक – सांस्कृतिक साझा संग्रह मानव जागरूकता संदेश का विमोचन पूर्व जिला जज डॉ. रामलखन यादव जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। स्वागत संयोजन अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रमोद वाचस्पति, राष्ट्रीय महासचिव कवि सिद्धनाथ वर्मा सिद्ध, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय ‘निर्भय ’ डॉ. महेंद्र तिवारी अलंकार, डॉ. गिरीश पाण्डेय काशिकेय आदि ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से खगड़िया के प्रोफेसर एवं लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार डॉ. कामाख्या चरण मिश्र ( संप्रति, एस. के. पी. आवासीय विद्यालय राजपुर, बाँका) को उनकी अभिनव शोध-कृति ‘आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री के गीत : एक शास्त्रीय अध्ययन, ‘ महाकवि जानकीवल्लभ शास्त्री :गीत – कला ’ के लिए उन्हें काशी हिंदी विद्यापीठ के कुल सचिव डॉ. इन्द्रजीत तिवारी ‘निर्भीक ’ के करकमलों द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न तथा ‘ महाकवि जानकीवल्लभ शास्त्री स्मृति सम्मान – 2025 प्रदान किया गया। शिक्षक श्री मिश्रा को जानकी वल्लभ शास्त्री स्मृति सम्मान मिलने पर एस के पी विधा विहार राजपुर के निदेशक अनुराग कुमार सिंह, प्रिंसिपल एम के पाठक, शिक्षक अरुण सिंह, मीता सिंह, ममता सिंह सहित कई शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Top