जहानाबाद की NEET छात्रा की मौत मामले की होगी CBI जांच

पटना,31 जनवरी। जहानाबाद की NEET छात्रा की मौत मामले की CBI जांच होगी। आत्महत्या व रेप के विवाद में उलझे इस प्रकरण की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने CBI को जांच सौंपने की सिफारिश की है।
पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही जहानाद की छात्रा की मौत मामले की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस कांड (केस नंबर 14/26) की CBI जांच का अनुरोध किया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और न्यायपूर्ण होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिल सके और किसी भी स्तर पर संदेह की गुंजाइश न रहे।बिहार पुलिस सीबीआई को पूरे कागजात और इकट्ठा किए गए साक्ष्य उपलब्ध कराएगी, जिसके आधार पर सीबीआई जांच को आगे बढ़ाएगी। पटना पुलिस सीबीआई को जांच में सहयोग करेगी।
जहानाद से 5 जनवरी को होस्टल पहुंची छात्रा को दूसरे दिन बेहोशी की हालत में ईलाज के लिए एक-एक कर तीन प्राइवेट अस्पतालों भर्ती के दोरान नहीं बचाई जा सकी। प्रारंभ में पुलिस ने छात्रा के आत्महत्या की कोशिश में नींद की गोलियां खाने की बात की।मौत के बाद पोस्टमार्टम में रेप की बात उजागर हुई । जांच के लिए एसआईटी बनी। 24 दिनों तक पुलिस आत्महत्या व रेप की गुत्थी सुलझाने में उलझी रही।
डीजीपी विनय कुमार के बुलावे पर शुक्रवार की शाम पीड़िता के परिजन मिले। परंतु पुलिस की जांच परिणाम को खारिज कर दिया।मीडिया से मुखातिब परिजनों ने आत्महत्या की पुलिस ध्यानी को कबूल करने से इंकार कर दिया।गृह मंत्री से मिलने की पुलिस की सलाह भी नहीं मानी।
तभी गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिव, डीजीपी सहित एसआईटी से जुड़े पुलिस अफसरों साथ बैठक ली। उसी के बाद मामले की जांच सीबीआई को सुपुर्द करने की केन्द्र को सिफारिश करने का निर्णय हुआ है।
उधर इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में लोकहित याचिका भी दायर हुई है।

Top