बिहार चुनाव एग्जिट पोल में NDA को बहुमत
एक मात्र सर्वे Journo Mirror में महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया गया है।इसमें महागठबंधन को  130-140 सीटें, एनडीए को 80-93 सीटें और अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
पटना,11 नवम्बर। बिहार चुनाव एग्जिट पोल में NDA को बहुमत मिला है।अब तक छह एजेंसियों के एग्जिट पोल में NDA को फिर बहुमत दिया है।दैनिक भास्कर रिपोट्रस पोल में भी NDA को  145-160 और महागठबंधन को 73-91 सीटें  मिलेगी।
14 नवंबर को प्रत्याशियों के भाग्य का खुलेगा पिटारा
18वीं विधानसभा के चुनाव में कुल रिकॉर्ड तोड़ 66.91% मतदान हुआ है।महिला भागीदारी ने बनाया इतिहास, वोटिंग में पुरुषों से निकली आगे।महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 71.6% रहा, जबकि पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 62.8% दर्ज किया गया। 

दूसरे और आखिरी चरण में 11 नवम्बर को  68.6% की वोटिंग का ऐतिहासिक रिकार्ड बना है।  20 जिलों की 122 सीटों के लिए वोट डाले गए। दूसरे चरण के मतदान के दौरान यह अंतर और भी स्पष्ट रूप से दिखा, जहाँ महिला भागीदारी 74.03% रही, जबकि पुरुष भागीदारी 64.1% थी।
पहले चरण में 6 नवम्बर को राज्य के 18 जिलों में 121 विधानसभा सीटों पर आजादी के बाद सर्वाधिक 65% वोटिंग हुई।पहले चरण में भी महिला मतदाताओं (69.04%) ने पुरुष मतदाताओं (61.56%) से अधिक वोट डाले।
दोनों चरणों को मिलाकर, कुल 7,45,26,858 मतदाता थे जिन्होंने वोट डाला। इसमें 3,51,45,791 महिला मतदाता और 3,93,79,366 पुरुष मतदाता शामिल थे। पहले चरण में कुल 3,75,13,302 मतदाताओं ने 65.08% वोटिंग की, जबकि दूसरे चरण में 3,70,13,556 मतदाताओं ने और भी अधिक, 68.76% मतदान दर्ज किया।
14 नवंबर को 243 सीटों का रिजल्ट आने पर एग्जिट पोल का सच सामने आयेगा। बिहार सहित अन्य कई राज्यों के पिछले एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित नहीं रहे हैं।
बिहार के 46 मतगणना केंद्रों पर 14 नवंबर को  वोटों की गिनती होगी।

Top