नवादा के मदर टेरेसा स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

बंटी पाण्डेय की रिपोर्ट 
नवादा सदर प्रखंड के अंतर्गत भदोखरा रोड में स्थित मदर टेरेसा स्कूल का पहला एनुअल फंक्शन अपने विद्यालय के कैंपस में उत्साह पूर्वक हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवादा की विधायक विभा देवी ने शिरकत ली। वही विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर सिंह एवं निदेशक रोहित कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को बुके एवं शाल देकर स्वागत किया । इसके बाद मुख्य अतिथि और विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
 सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक जलवा प्रस्तुत किया । बच्चों ने अपने अभिनय और कला प्रदर्शन से अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया । तालियों की गरगराहट से विद्यालय का कैंपस गूंज उठा। लोगों ने खूब आनंद लिया ।अतिथियों ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या सभी धन मे प्रधान धन है । शिक्षा से ही अच्छे समाज की परिकल्पना की जा सकती है । बच्चे लोग खूब मन लगाकर पढ़ाई कीजिए और विद्यालय का नाम रोशन कीजिए ।
विद्यालय के निदेशक सुधीर सिंह ने कहा कि मदर टेरेसा स्कूल में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अनुशासन के साथ-साथ संस्कार देकर बेहतर बनाया जाता है। अनुभवी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है। गरीब बच्चों के लिए भी यह विद्यालय हर सुविधा देने के लिए तैयार रहता है । वही बच्चों को उज्जवल भविष्य की भी कामनाएं करते हैं । इस विद्यालय के बच्चों ने नवादा जिला ही नहीं पूरे बिहार का नाम रोशन किया है । कम खर्चे में बच्चों की अच्छी शिक्षा दी जाती है । इस मौके पर विद्यालय परिवार के प्राय: सभी सदस्य मौजूद थे।


Top