शिक्षक नेता आनंद पुष्कर ने जदयू का दामन थाम नीतीश का आशीर्वाद लिया
षटना,08  फरवरी।शिक्षक नेता आनंद पुष्कर ने जदयू का दामन थाम लिया है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। आज जद(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह- राज्यसभा सदस्य  संजय कुमार झा के नेतृत्व में तथा प्रदेश अध्यक्ष सह-विधायक  उमेश सिंह कुशवाहा व विधान पार्षद सह-मुख्य सचेतक  संजय कुमार सिंह उर्फ़ गांधी  व अन्य गणमान्य की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय, पटना में सदस्यता ग्रहण की।
इसके पश्चात् मौके पर मौजूद नेताओं के साथ  मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।  मुख्यमंत्री ने आनं पुष्कर को  जद (यू) की सदस्यता ग्रहण करने पर अपना आशीर्वाद देते हुए शुभकामना व्यक्त की।
इस अवसर पर  सांसद  देवेश चंद्र ठाकुर भी मौजूद थे।
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार बार विधान पार्षद रहे केदार पाण्डेय के निधन के बाद आनंद षष्ठी भाकपा के टिकट पर उपचुनाव लडे पर सफलता नहीं मिली थी।
            

Top