बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व विधान परिषद में नेता विपक्ष राबड़ी देवी का आरोप-नीट छात्रा की मौत मामले में रसूखदार मंत्री या उनके परिवार का हाथ
पटना 05 फरवरी।बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व विधान परिषद में नेता विपक्ष राबड़ी देवी का आरोप-नीट छात्रा की मौत मामले में रसूखदार मंत्री या उनके परिवार का हाथ है।
  नीट छात्रा मामले की लीपापोती कर केस को सीबीआई के हवाले कर दिया गया है. इस मामले में मंत्री या उनके आदमी का हाथ है. इसीलिए ऐसा किया किया गया है. 
बिहार विधानमंडल की कार्यवाही के तीसरे दिन  गुरुवार को राजद के सदस्यों ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विपक्षी सदस्य पोस्टर लेकर काफी देर तक नारेबाजी करते रहे. नीट छात्रा की मौत मामले में सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पूरे मामले को लीपापोती करने में लगी है.
सीबीआई किसकी है, सब उन्हीं लोगों की है, वो क्या जांच करेंगे? पहले बिहार पुलिस ने जमकर लीपापोती की, उसके बाद जब सड़क पर उतरकर परिजन न्याय मांगने लगे तो फिर लीपापोती करने के लिए सीबीआई को ही मामला सौंप दिया गया है.- 
राबड़ी देवी ने  कहा कि सीबीआई एजेंसी किसकी है और किसके इशारे पर काम करती है आप लोग खुद जानते होंगे. हमें लगता है कि इसमें कोई रसूखदार मंत्री या उनके परिवार का हाथ है. इसीलिए ऐसा किया जा रहा है. हमें उम्मीद नहीं है कि परिजनों को न्याय मिलेगा.
इधर, विधानसभा के बाहर भी आरजेडी विधायकों ने प्रदर्शन किया. राजद विधायक रणविजय साहू ने कहा कि पूरे बिहार में महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही हैं. बिहार सरकार कानून व्यवस्था और सुशासन की बात करती है लेकिन अपराध को रोकने में विफल रही है. नीट छात्रा की मौत मामले पर आरजेडी चुप नहीं रहने वाली है. राजद सदस्यों ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल खड़ा किया है.

Top