69वी राष्ट्रीय कराटे विद्यालय खेल प्रतियोगिता में
69वी राष्ट्रीय कराटे विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26, U-19 बालक/बालिका का आयोजन पुलिस सब हेड क्वाटर,बारामती,पुणे, महाराष्ट्र में दिनांक:- 27 से 29 जनवरी 2026 तक हुआ ! जिसमें बिहार की CISCE के तरफ़ से खेलते हुए संत जोसेफ कंवेंट हाई स्कूल जेठूली की अंजिका ओजस्वी ने अंडर 19 वर्ष के -36 किग्रा भार वर्ग मे कांस्य पदक और डॉन बोस्को अकैडमी दीघा के रयान मुखर्जी ने बालक अंडर 19 वर्ष के +82 किग्रा में कांस्य पदक जीता!ये दोनों खेल भवन बाजार समिति रोड मे प्रैक्टिस करते हैं! इस प्रतियोगिता मे डॉन बोस्को अकैडमी के पी टी टीचर बालिका कोच कुंदन कुमार थे! यह सूचना राम सिंह यादव बिहार हेड कोच सह संत जोसेफ कंवेंट हाई स्कूल जेठूली कराटे प्रशिक्षक ने दिये!
Top