विश्व कप में भारत छठी बार बना वर्ल्ड चैंपियन
 
जिम्बाब्वे के हरारे में शुक्रवार को खेले गए अंडर-19 मेन्स क्रिकेट विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर छठी बार विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है।
भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर यह शानदार उपलब्धि हासिल की।
बिहार के लाल वैभव ने मात्र 80 गेंदों में 175 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली, जिसमें 15 शानदार छक्के और 15 चौके शामिल थे। यह अंडर-19 विश्व कप फाइनल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया।इस जीत के साथ भारत ने अपनी झोली में छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब (2000, 2008, 2012, 2018, 2022 और 2026) डाल लिया है। 


Top