Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और IIT मद्रास के बीच ऐतिहासिक समझौता, स्कूली बच्चों के खेल प्रदर्शन का होगा वैज्ञानिक विश्लेषण
खेल के क्षेत्र में प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करने में बिहार बना देश का अग्रणी राज्य
मशाल से मेडल तक, AI और खेल विज्ञान से बिहार खोजेगा चैंपियनों की नई पीढी
पटना, 30 सितंबर : बिहार ने खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के बीच आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। इसके तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), खेल विज्ञान और उन्नत डेटा विश्लेषण की मदद से राज्य की खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का वैज्ञानिक आकलन किया जाएगा।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2036 ओलंपिक में भारत को शीर्ष 10 देशों में शामिल करने और 36 पदक हासिल करने के लक्ष्य, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के जिम्मेदार AI उपयोग के सिद्धांतों और संशोधित खेलो इंडिया योजना में वैज्ञानिक प्रतिभा पहचान पर जोर इन तीनों दिशाओं को एक साथ जोड़ती है।
बिहार के मशाल कार्यक्रम के आंकड़ों से बिहार का अपना खेल मानक तैयार होगा ।
मशाल कार्यक्रम के तहत राज्यभर के स्कूली बच्चों से लंबाई, वजन, दौड़, कूद और फेंक सहित सात शारीरिक एवं प्रदर्शन संबंधी मापदंडों का डेटा जुटाया गया है। IIT मद्रास इन आंकड़ों का उन्नत सांख्यिकी और AI के माध्यम से विश्लेषण करेगा।
इससे बच्चों के लिए विकास एवं फिटनेस मानक, एथलेटिक क्षमता सूचकांक, जिला-स्तरीय प्रतिभा मानचित्र और निर्णय-सहायक डैशबोर्ड तैयार किए जाएंगे। इससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में छिपी प्रतिभाओं की पहचान अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी ढंग से हो सकेगी।
इस समझौते के दूसरे महत्वपूर्ण पहलू के तहत
बिना सेंसर खिलाड़ी की तकनीक परखेगी AI प्रणाली। भारोत्तोलन प्रशिक्षण केंद्र में AI आधारित सेंसर-रहित गति विश्लेषण प्रणाली भी स्थापित की जाएगी। कैमरों की मदद से यह प्रणाली खिलाड़ी के शरीर पर कोई सेंसर लगाए बिना हर भार उठाने की तकनीक, संतुलन और भार उठाने की दिशा का विश्लेषण करेगी।
इससे कोचों को खिलाड़ी के प्रदर्शन का तत्काल और वस्तुनिष्ठ विश्लेषण मिलेगा, जिससे प्रशिक्षण को जरूरत के अनुसार अधिक सटीक बनाया जा सकेगा।
इस पहल से बिहार में खेल प्रतिभा की पहचान केवल अनुमान या परंपरागत चयन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आंकड़ों और वैज्ञानिक विश्लेषण पर आधारित होगी। जिला-वार उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर प्रशिक्षण केंद्रों, प्रशिक्षकों और खेल संसाधनों की जरूरत तय करने में भी मदद मिलेगी।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि बिहार के बच्चों के लिए बिहार के आंकड़ों से वैज्ञानिक मानक तैयार होंगे। इससे राज्य के ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को भी अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिल सकेगा।
BSSA के अनुसार, इस मॉडल को आगे चलकर भारोत्तोलन के साथ अन्य खेलों में भी लागू किया जा सकता है। बच्चों की पहचान-रहित जानकारी का ही उपयोग किया जाएगा तथा डेटा, डैशबोर्ड, AI मॉडल और विकसित उपकरण BSSA की संपत्ति रहेंगे। डेटा प्रबंधन में जिम्मेदार और सुरक्षित AI के सिद्धांतों का पालन किया जाएगा
श्री शंकरण ने आगे कहा कि 2036 ओलंपिक के लिए भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार अपनी भूमिका अभी से सुनिश्चित करना चाहता है।
उन्होंने कहा, मशाल कार्यक्रम के माध्यम से हमने बड़ी संख्या में बच्चों का डेटा जुटाया है। अब IIT मद्रास की AI और खेल विज्ञान विशेषज्ञता के साथ इस डेटा को वैज्ञानिक प्रतिभा पहचान और बेहतर प्रशिक्षण का आधार बनाया जाएगा। हमारा संकल्प है कि बिहार के हर गांव की प्रतिभा पहचानी जाए और उसे विश्वस्तरीय अवसर मिले। मशाल से मेडल तक, यही हमारा लक्ष्य है।”
IIT मद्रास के प्रो. महेश वी. पंचाग्नुला ने कहा कि मशाल कार्यक्रम से प्राप्त व्यापक डेटा और IIT मद्रास की AI तथा खेल विज्ञान विशेषज्ञता मिलकर ऐसा मॉडल तैयार कर सकती है, जिसे देश के अन्य हिस्सों में भी अपनाया जा सके। उन्होंने कहा कि विज्ञान और खेल का यह समन्वय भारत की ओलंपिक तैयारियों को नई दिशा दे सकता है।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के दौरान बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण, IIT मद्रास के प्रो. मनु संथानम, डीन (IC & SR), बाबजी श्रीनिवासन, प्रोफेसर एवं को-हेड, CESSA, तथा डॉ. महेश वी. पंचाग्नुला, प्रोफेसर एवं एसोसिएट फैकल्टी इंचार्ज, IIT मद्रास इनक्यूबेशन सेल तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के उप निदेशक श्री हिमांशु सिंह उपस्थित रहे।
Recent Post
बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेश....
Sep 30 2026
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव हटे.रिट्यर्ड आईएएस दीप....
Sep 30 2026
बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिम....
Sep 29 2026
राज्य के सभी 1,15,064 आंगनबाड़ी केंद्रों में राज्य....
Sep 29 2026
YOU MIGHT ALSO LIKE
टीम इंडिया को हराकर ऑस्ट्रेलिया छठी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन
Nov 19 2023
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क
Dec 20 2023
राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती में आँचल को स्वर्ण व प्रियंका को कांस्य
Dec 31 2023
बिहार के कराटे खिलाड़ियों ने लुधियाना में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता दिखाया जलवा
Jan 13 2024
श्रेयसी सिंह को पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारतीय शूटिंग टीम में किया गया शामिल।
Jun 21 2024
रोजमर्रा की जिंदगी हीं है, जाने अनजाने अभिनय... सागर इंडिया
Jun 29 2024
टी20 विश्व कप का फाइनल: साउथ अफ्रीका हारा भारत 7 रन से जीता
Jun 29 2024
पेरिस ओलंपिक में भारत का कर ने 10 मीटर एयर पेरिस ओलंपिक में पिस्टल मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीत भारत का खाता खोला
Jul 28 2024
पेरिस ओलंपिक में भारत के एक और शूटर ने तिरंगा लहरा,तीसरा मेडल हाथ लगाओलंपिक में भारत के एक और शूटर ने तिरंगा लहरा दिया है. 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में शूटर स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक जीता
Aug 01 2024
विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, पेरिस ओलंपिक के फाइनल में बनाई जगह, भारत का चौथा मेडल पक्का
Aug 06 2024
आलंपिक: विनेश फोगाट अयोग्य घोषित,50किलो की वेट से 100ग्राम अधिक
Aug 06 2024
भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक्स में इतिहास रच दिया है. भारत ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराया है.
Aug 08 2024
पेरिस ओलंपिक में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता
Aug 08 2024
बीसीसीआई के सचिव जय शाह आईसीसी) के अगले अध्यक्ष चुने गए
Aug 27 2024
बिहार में पहली बार आयोजित होगी अंतर्राष्ट्रीय "वुमेंस एशियन हॉकी चैम्पियनशिप 2024"
Sep 28 2024
नवादा के दयाल पब्लिक स्कूल में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
Dec 22 2024
चैम्पियंस ट्रॉफी मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी. पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा.
Feb 23 2025
क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित दयानन्द सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का ट्रायल संपन्न
Feb 26 2025
38 वे राष्ट्रीय खेल में बिहार के पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान कार्यक्रम
Feb 26 2025
ICC टूर्नामेंट फाइनल मैच भारत जीता,न्यूजीलैंड को हरा इतिहास रचा
Mar 09 2025
मुख्यमंत्री ने सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का किया शुभारंभ, घोषणा कर की औपचारिक शुरूआत
Mar 20 2025
मुख्यमंत्री ने सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का किया शुभारंभ, घोषणा कर की औपचारिक शुरूआत
Mar 20 2025
मुख्यमंत्री ने सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का किया शुभारंभ, घोषणा कर की औपचारिक शुरूआत
Mar 20 2025
मुख्यमंत्री ने सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का किया शुभारंभ, घोषणा कर की औपचारिक शुरूआत
Mar 20 2025
मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बिहार 2025 के आधिकारिक "लोगो" तथा केंद्रीय मंत्री ने "शुभंकर" का किया अनावरण
Apr 14 2025
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तरफ से श्री वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रूपये की सम्मान राशि देने का किया ऐलान
Apr 29 2025
प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के शुभारंभ की घोषणा की,
May 04 2025
बंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को RCB की जीत का जश्न मातम में बदला। स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 फैन्स की मौत।
Jun 04 2025
मुख्यमंत्री ने हीरो एशिया कप- 2025 के शुभंकर "चांद" और ट्रॉफी का किया अनावरण
Aug 17 2025
मुख्यमंत्री ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ
Aug 29 2025
दुबई में एशिया कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया
Sep 14 2025
मुख्यमंत्री ने हीरो एशिया कप, 2025 की विजेता भारतीय टीम के सदस्यों को किया सम्मानित
Sep 19 2025
एशिया कप 2025: भारत बना चैंपियन, पाकिस्तान को पांच विकेट से दी मात
Sep 28 2025
मुख्यमंत्री ने राजगीर में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया उद्घाटन
Oct 05 2025
महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 88 रनों से रौंदा, 12-0 का अजेय रिकॉर्ड बरकरार
Oct 05 2025
नवादा के दयाल पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय ग्रामीण खिलाड़ी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन
Dec 13 2025
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने टीम का किया एलान,सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान
Dec 20 2025
आठ हजार स्पोर्ट्स क्लब जन्म देंगे धोनी-सचिन जैसी प्रतिभाएं-सम्राट चौधरी
Dec 25 2025
बिहार में खेल क्रांति: खेल गांव और खेल कॉम्प्लेक्स का विकास कर रही है सरकार-सम्राट चौधरी
Dec 29 2025
69वी राष्ट्रीय कराटे विद्यालय खेल प्रतियोगिता में
Feb 05 2026
विश्व कप में भारत छठी बार बना वर्ल्ड चैंपियन
Feb 06 2026
स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स के लिये बिहार का चयन
Feb 12 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया
Feb 15 2026
मुख्य सचिव ने खेल विभाग की समीक्षा की; सुरक्षा, निगरानी, पीपीपी मॉडल एवं संस्थागत सुधारों पर जोर
Feb 19 2026
अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रूपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सीएम ने किया सम्मानित
Feb 22 2026
भारत और दक्षिण अफ्रीका के सुपर-8 मुकाबले में 12 मैच के बाद भारत 76 रन से हार गया।
Feb 22 2026
न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब; अहमदाबाद में रचा इतिहास
Mar 08 2026
भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम ने थाईलैंड से 3-0 से श्रृंखला जीते
Mar 17 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम दौरे कै दौरान गंगटोक में बच्चों के एक ग्रुप के साथ फुटबॉल खेला
Apr 28 2026
मुख्यमंत्री ने ईशान किशन को 1 करोड़ रूपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित
May 15 2026
बिहार टी-10 लीग-2026 का फाइनल मैच का भागलपुर टाइटंस की टीम विजेता बनी. मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी प्रदान की
Sep 10 2026
Top