न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब; अहमदाबाद में रचा इतिहास
न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब; अहमदाबाद में रचा इतिहास
भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे टी20 विश्व कप 2026 के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दिया है। इस तरह उसने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। उसकी जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह।
 इससे पहले भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2007, रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2026 में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। एक लाख की कैपेसिटी वाले भरे स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 255 रन बनाए, जो विश्व कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके बाद भारतीय फैंस को चुप कराने का सपना देख रही न्यूजीलैंड टीम को 19 ओवरों में 159 रनों पर आसानी से रोक दिया। इस तरह से उसने 96 रनों से जीत दर्ज की।

Top