मुख्यमंत्री ने ईशान किशन को 1 करोड़ रूपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित
संख्

मुख्यमंत्री ने आई०सी०सी० टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, शानदार बल्लेबाज, 
पटना, 15 मई । मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आई०सी०सी० पुरुष टी-20 विश्व कप-2026 में विजेता भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले श्री ईशान किशन को 1 करोड़ रूपये का चेक, प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने श्री ईशान किशन को बधाई देते हुये कहा कि आई०सी०सी० पुरुष टी-20 विश्व कप-2026 की भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर श्री ईशान किशन ने अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभाई। मेरी शुभकामना है कि वे भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम के लिये नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आप बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं, हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी, क्रिकेट खिलाड़ी श्री ईशान किशन के पारिवारिक सदस्य उपस्थित थे।

Top