टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रिकॉर्ड आठवीं बार हरा दिया है। श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने 61 रनों से जीत दर्ज की. भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई।
 भारत और पाकिस्तान के बीच 27वां मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 176 रनों का टारगेट दिया।  भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है।
भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीतकर सुपर आठ में पहुंच गई है। भारत ने अमेरिका को हराकर टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद नामीबिया को मात दी थी। अब कोलंबो में पाकिस्तान को हराकर सुपर आठ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत ने तीन मैचों में तीन जीत दर्ज कर छह अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर अपना दबदबा बरकरार रखा है। अब उसका ग्रुप चरण में आखिरी मैच नीदरलैंड से 18 फरवरी को होगा। 


Top