नवादा के  इंडियन इंगलिश स्कूल में शिक्षक अभिभावक मीटिंग का आयोजन

नवादा। रविवार को इंडियन इंगलिश स्कूल न्यू एरिया नवादा में शिक्षक पेरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया गया। आज के मीटिंग का मुख्य उद्देश्य बच्चों की डिजिटल पढ़ाई कैसे की जाय इसी थीम पर आधारित था। विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर सत्यम सोराब ने स्मार्ट क्लास के माध्यम से नए नए एप्लीकेशन का प्रेजेंशन दिखाए और बताए कि आज के डिजिटल युग में बच्चों के बीच किस प्रकार अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले, इसके लिए ए प्रेजेंटेशन काम करेगा। इस एप्लीकेशन को सभी अभिभावकों ने खूब सराहा। विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन ने विद्यालय की विधि व्यवस्था के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। आए हुए अभिभावकों ने भी अपनी अपनी बात रखी और विद्यालय में बेहतर करने की बात कही। विद्यालय के संस्थापक पंकज कुमार ने बताया कि विद्यालय लगातार 15 वर्षों से बेहतर रिजल्ट देते आ रहा है, इसलिए इस वर्ष विद्यालय को नाइंथ क्लास करने का निर्णय लिया गया है, अभिभावकों ने भी इसपर हर्ष व्यक्त किए कि विद्यालय में अब हमलोगों के बच्चे टेंथ तक पढ़ेंगे। आज के इस बैठक में शिक्षक राजीव नयन, संजय कुमार वर्मा, चंदन कुमार, विक्की कुमार, शिक्षिका चांदनी कुमारी, अनीता कुमारी, सुमन कुमारी के अलावा अभिभावक पंकज कुमार सिंह, नंदकिशोर ओझा , गौतम कुमार, निशा कुमारी, जूली कुमारी, पूजा देवी, रंजू कुमारी, ममता कुमारी, सूरज कुमार आदि अभिभावक ने अपनी अपनी बात रखी।

Top